फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Main examinations of RO-ARO and PCS will also be postponed, 17 reserved dates are also left.

UPPSC : आरओ-एआरओ और पीसीएस की मुख्य परीक्षाएं भी टलेंगी, 17 आरक्षित तिथियां भी हैं बाकी

Mon, 11 Mar 2024 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 12:17 PM IST
सार

यूपीपीएससी की आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद कई और परीक्षाओं की तिथियां टलने की संभावना जताई जा रही हैं। प्रारंभिक परीक्षा टलने के बाद आरओ-एआरओ और पीसीएस मेंस की मुख्य परीक्षा की तिथियां भी आगे बढ़ सकती हैं। इसके चलते कुछ और परीक्षाएं प्रभावित हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Main examinations of RO-ARO and PCS will also be postponed, 17 reserved dates are also left.
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक मामले में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 निरस्त किए जाने और इसके बाद पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 स्थगित किए जाने से दोनों भर्तियों की मुख्य परीक्षाओं का टलना भी तय हो गया है।

विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस-2024 की परीक्षा जुलाई में संभावित बताई है, जबकि आरओ/एआरओ की पुनर्परीक्षा को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं की है। आरओ/एआरओ के 411 पदाें पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा से पहले दोनों पालियों के प्रश्न पत्र वायरल जाने से छात्राें ने परीक्षा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आयोग एवं शासन स्तर से जांच कराई गई और प्रारंभिक परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। आयोग ने पुनर्परीक्षा के लिए अभी कोई तिथि तय नहीं की है। वहीं, 17 मार्च को पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित थी। आरओ/एआरओ पेपर लीक प्रकरण के बाद आयोग ने पीसीएस प्री-2024 को स्थगित कर दिया। पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा अब जुलाई में संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के कैलेंडर में पीसीएस मुख्य परीक्षा-2023 का आयोजन सात जुलाई से और आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा-2023 का आयोजन 28 जुलाई से प्रस्तावित है। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा निरस्त होने के बाद अब मुख्य परीक्षा भी तय समय पर नहीं हो सकेगी। वहीं, आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 को स्थगित करते हुए जुलाई में इसे संभावित बताया है जबकि पहले जुलाई में मुख्य परीक्षा प्रस्तावित थी।

ऐसे में पीसीएस मुख्य परीक्षा का टलना भी तय हो गया है। वहीं, आयोग के कैलेंडर में अप्रैल से दिसंबर तक 17 तिथियां परीक्षाओं के लिए आरक्षित हैं। आरओ/एआरओ एवं पीसीएस मुख्य परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित तिथियां भी अब आरक्षित तिथियों में शामिल हो जाएंगी। आयोग इन दोनों मुख्य परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित तिथियों में भी आरओ/एआरओ और पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षाएं करा सकता है।

कैलेंडर में ये तिथियां हैं परीक्षाओं के लिए आरक्षित

आयोग के वर्ष 2024 के कैलेंडर में अप्रैल से दिसंबर तक परीक्षाओं के लिए 17 तिथियां आरक्षित हैं। दोनों परीक्षाएं इन आरक्षित तिथियों में भी कराई जा सकती हैं। आरक्षित तिथियों में 28 एवं 30 अप्रैल, एक, पांच, 12 एवं 19 मई, दो, 16 एवं 30 जून, 21 जुलाई, छह अगस्त, आठ सितंबर, छह एवं 27 अक्तूबर, 17 नवंबर और 15 एवं 25 दिसंबर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed