{"_id":"5fecc4c48ebc3e433b75806e","slug":"main-cold-chain-store-ready-to-hold-1-5-lakh-doses-of-kovid-vaccine-six-lakh-syringes-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन की डेढ़ लाख डोज रखने को मुख्य कोल्ड चेन स्टोर तैयार, छह लाख सिरिंज आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन की डेढ़ लाख डोज रखने को मुख्य कोल्ड चेन स्टोर तैयार, छह लाख सिरिंज आईं
Wed, 30 Dec 2020 11:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:49 PM IST
सार
- वैक्सीनेशन की मुख्य तैयारियां
- कोल्ड चेन स्टोर का निर्माण, संचालन
- वैक्सीन डोज के परिवहन की व्यवस्था
- टॉस्क फोर्स और वैक्सीनेशन टीमों का गठन
- वैक्सीनेशन में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण
- जिले में टीकाकरण को 47 सेंटरों का चयन
- सभी सेंटरों पर सीसीटीवी स्थापना का कार्य
विज्ञापन
prayagraj news : वैक्सीन के लिए मंगाए गए डीप फ्रीजर।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
जिले में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के क्रम में मुख्य कोल्ड चेन स्टोर शुरू हो गया है। यहां शासन के निर्देश पर भेजे गए तीन आई लाइनर रेफ्रीजरेटर (आईएलआर) बुधवार को जांचे गए। इस कोल्ड चेन स्टोर में कोरोना वैक्सीन की डेढ़ लाख डोज रखी जा सकेंगी। वहीं बुधवार को ही कोविड वैक्सीनेशन के लिए यहां छह लाख सीरिंज आईं।
सीएमओ कार्यालय और बेली अस्पताल के बीच कोरोना वैक्सीन रखने के लिए जिला स्तरीय मुख्य कोल्ड चेन स्टोर का निर्माण कराया गया है। तीन महीने के रिकार्ड समय में बनाया गया यह स्टोर आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से लैस होगा। स्टोर में वैक्सीन की डोड सुरक्षित रखने के लिए 16 आईएलआर, 16 डीप फ्रीजर लगाए जाएंगे। जिसमें तीन आईएलआर प्रथम चरण की तैयारियों के तहत स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय और बेली अस्पताल के बीच कोरोना वैक्सीन रखने के लिए जिला स्तरीय मुख्य कोल्ड चेन स्टोर का निर्माण कराया गया है। तीन महीने के रिकार्ड समय में बनाया गया यह स्टोर आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से लैस होगा। स्टोर में वैक्सीन की डोड सुरक्षित रखने के लिए 16 आईएलआर, 16 डीप फ्रीजर लगाए जाएंगे। जिसमें तीन आईएलआर प्रथम चरण की तैयारियों के तहत स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर स्टोर का निरीक्षण
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बुधवार कोविड टीकाकरण तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने वैक्सीन के भंडारण, प्रशिक्षण, टास्क फोर्स, टीमों के गठन समेत अन्य के बारे में जानकारी ली। बैठक के बाद एडीएम नजूल गंगा राम गुप्ता और एसीएमओ डॉ तीरथ लाल को कोल्ड चेन स्टोर का निरीक्षण करने भेजा। रात में ही रिपोर्ट लेकर खामियों को दुरुस्त रखने और वैक्सीनेशन को आईं सिरिंज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ डॉ प्रभाकर राय, नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभी 47 वैक्सीनेशन सेंटरों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी
कोविड टीकाकरण के लिए बनाए गए सरकारी, गैर सरकारी, निजी क्षेत्रों के सभी 47 वैक्सीनेशन सेंटरों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। शासन के निर्देश पर बुधवार को इन सेंटरों पर सीसीटीवी स्थापना का काम शुरू करा दिया गया है।- जिले में कोविड वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामूहिक प्रशिक्षण के बाद टीमों की निगरानी के लिए नोडल नामित किए जा रहे हैं। प्रोटोकॉल के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में सेंटरों पर एसीएमओ, मजिस्ट्रेट, तहसीलों में एसडीएम तथा ब्लाकों में बीडीओ निगरानी करेंगे। हर दिन समीक्षा के बाद व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाया जा रहा है। - डॉ राहुल सिंह, नोडल अधिकारी कोविड वैक्सीनेशन