फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   main accused of raping a disabled teenager fled to the Gulf country

Crime: दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात के मुख्य आरोपी ने छोड़ा देश, पुलिस के लिए चुनौती बनी गिरफ्तारी

Thu, 03 Nov 2022 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 07:34 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से तकरीबन चार माह पहले एक युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद किशोरी के दिव्यांगता का फायदा उठाहर कई दफे दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
main accused of raping a disabled teenager fled to the Gulf country
रेप पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस बृृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह तो खाड़ी देश फरार हो गया है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किशोरी के गर्भपात के आरोपी झूंसी के अस्पताल संचालक के खिलाफ सीमओ को जांच रिपोर्ट भेजी गई है। 

विज्ञापन



सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से तकरीबन चार माह पहले एक युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद किशोरी के दिव्यांगता का फायदा उठाहर कई दफे दुष्कर्म किया गया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोप है कि एक नवंबर को आरोपी युवक का भाई किशोरी को झूंसी के छिबैयां गांव स्थित आशीर्वाद अस्पताल ले गया और चिकित्सक से मिलकर किशोरी का जबरन गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन

बुधवार की सुबह किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने पुलिस को मुख्य आरोपी नसीम, उसके भाई अनवर तथा आर्शीवाद अस्पताल के संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात करने तथा पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया। बृहस्पतिवार को सरायइनायत पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह तो खाड़ी देश फरार हो गया है।

एसओ अरविंद कुमार राय ने बताया कि मुख्य आरोपी खड़ी देश में है, दूसरे आरोपी उसके भाई अनवर की तलाश में दबिश दी जा रही है। गर्भपात के आरोपी झूंसी के छिबैयां गांव स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अभिमन्यु के खिलाफ जांच के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed