फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahatma 's message of humanity delivered by

महात्मा ने दिया मानवता का संदेश

Sun, 31 Jan 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mahatma 's message of humanity delivered by

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को अनेक सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों की ओर से उन्हें याद किया गया। बालसन चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा के सामने कांग्रेस और फ्रंटल आर्गनाइजेशन के साथ विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों ने सभा करके देश के प्रति गांधी जी के योगदान को याद किया।

विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ऑल इंडिया राजीव गांधी यूथ बिग्रेड के कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बापू ने सभी भारतीयों को मानवता का पाठ पढ़ाया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने किया। इस दौरान रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम का पाठ भी किया गया। सभा में किशोर वार्ष्णेय, संत प्रसाद पांडेय, अवधेश त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, महेश त्रिपाठी, चमन रावत, अभिन्न वार्ष्णेय, केशव लाल, परवेज  सिद्दकी, ऊषा रानी, अतुल तिवारी, मुकुंद तिवारी, राजेंद्र दूबे आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

इसी क्रम में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मो.असलम के संचालन में गोष्ठी भी हुई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने भी गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए नगर निगम से प्रतिमा की साफ-सफाई की मांग की। इलाहाबाद यूथ फोरम, राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा, भारतीय जन अधिकार मंच, अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच, हर्ष किसान विद्यालय समिति की ओर से गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद संग्रहालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियां सहेजी गईं। गांधी स्मृति वाहन के सामने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने कहा, बापू के विचार और दर्शन शाश्वत रूप में आज भी प्रासंगिक हैं। इनका अनुसरण व्यक्ति को सुदृढ़ बनाने सहित समाज को सही दिशा भी प्रदान करता है। सभा में संग्रहालय के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed