फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahatma Gandhi , Rahul are ashamed

महात्मा गांधी होते तो राहुल पर शर्मसार होते

Sun, 21 Feb 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi , Rahul are ashamed

केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम गिरिराज सिंह ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशविरोधी गतिविधियों पर कांग्रेस के पक्ष की जमकर आलोचना करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कहा, इस मामले में कांग्रेस समेत तमाम सियासी दल राजनीति कर रहे हैं। यह देश की एकता, अखंडता से खिलवाड़ है। आज अगर महात्मा गांधी होते तो राहुल गांधी जैसे लोगों को देखकर निश्चित ही शर्मसार होते। अभिव्यक्ति के नाम पर राहुल आतंकी हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं। इससे पाकिस्तान और हाफिज खुश हो रहा होगा।

विज्ञापन

माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिविर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए गिरिराज ने सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान कहा कि  देश का दुर्भाग्य है कि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी होती है और सियासी दल राजनीति शुरू कर देते हैं। कोई नहीं कह रहा कि नौ फरवरी को वहां भारत विरोधी नारे क्यों लगे। असहिष्णुता के मुद्दे पर बोलने वाले भी अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी तरह जब बंगाल के मालदा में ढाई लाख लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए तब राहुल गांधी एंड कंपनी कहां चुप थी। जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाना कौन सी अभिव्यक्ति है। जब देश बचेगा तभी लोग राजनीति कर पाएंगे।

विज्ञापन

बोले, पाकिस्तान के भीतर विराट कोहली के एक समर्थक ने अपने घर पर झंडा लगा दिया था तो उसे राष्ट्रद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया गया था लेकिन जेएनयू में अलगाववादी तत्व आते है, राष्ट्रविरोधी नारे लगाते हैं लेकिन राजनीतिक दल इस पर राजनीति कर रहे हैं। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। जो शख्स अलगाववादियों के साथ खड़ा है, वह बिहार का बेटा कैसे हो सकता है।  2014 से पहले यही लोग इशरत जहां को बिहार की बेटी बता रहे थे। हरियाणा के जाट आंदोलन के बारे में कहा, सरकार जाट नेताओं से बातचीत करके संवैधानिक तरीके से हल निकालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed