{"_id":"5d9106528ebc3e93c3159d6b","slug":"mahatma-gandhi-jayanti-allahabad-news-ald2562677110","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में वैभवी, भाषण में आकृति रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में वैभवी, भाषण में आकृति रहीं अव्वल
विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti
- फोटो : CITY DESK
चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का ने बाजी मारी
जीआईसी में गांधी जयंती का समापन समारोह
प्रयागराज, 29 सितंबर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के समापन समारोह के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘अखंड भारत के लिए धारा 370 की समाप्ति एक आवश्यक कदम’, ‘महिला सशक्तिकरण के लिए तीन तलाक की समाप्ति एक आवश्यक निर्णय’, ‘आतंकवाद एवं नक्सलवाद की समस्या’, ‘भारत में समस्याओं का मूल जनसंख्या विस्फोट’ जैसे विषयों पर आधारित प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की वैभवी स्वस्थ श्रीवास्तव पहले, बीबीएस शिवकुटी की रीना पटेल दूसरे एवं राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज के सक्षम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी की अनुष्का विश्वकर्मा, जीआईसी के शाश्वत कुमार यादव एवं जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज की आयुषी केसरवानी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में सेंट एंथोनी की आकृति शर्मा एवं जीआईसी के भास्कर श्रीवास्तव क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे जबकि जगत तारन गोल्डन जुबली की हर्षिता मिश्र एवं जीआईसी के प्रतीक तिवारी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
वाद विवाद प्रतियोगिता में परीषा चौधरी (पक्ष) एवं आयुष उपाध्याय (विपक्ष) को पहला और तनु तिवारी (पक्ष) एवं वंशिका पाठक (विपक्ष) को दूसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में एससी मिश्र, जीपी श्रीवास्तव एवं कैलाश यादव शामिल रहे। इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक आरके विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जीआईसी के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सिंह एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. अब्दुल कादिर ने प्रतियोगियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। संचालन अखिलेश सिंह ने किया।