फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri suicide case Amargiri not appear again in court issued summons

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या कांड: फिर हाजिर नहीं हुए अमर गिरी, कोर्ट ने जारी किया समन; अगली सुनवाई दो जनवरी को

Mon, 11 Dec 2023 04:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Dec 2023 04:00 PM IST
सार

अमर गिरी वादी मुकदमा और मुकदमे के पहले गवाह है बिना वादी मुकदमा की गवाही पूरा किए अदालत दूसरे गवाह को नही बुला सकती थी। 

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri suicide case Amargiri not appear again in court issued summons
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाघम्बरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि के आत्म हत्याकांड मामले में वादी मुकदमा अमर गिरि सोमवार को अदालत में फिर नही हाजिर हुए। विचाराधीन मुकदमे में गवाही शुरू हो गई है। अमर गिरी वादी मुकदमा और मुकदमे के पहले गवाह हैं बिना वादी मुकदमे की गवाही पूरा किए अदालत दूसरे गवाह को नहीं बुला सकती थी। 

विज्ञापन

पिछले कई नियत तिथियों से अमर गिरी लगातार गैर हाजिर रहने पर अभियोजन के अर्जी पर अदालत ने पहले अमर गिरी के विरुद्ध बी डब्लू फिर बाद में एनपीडब्ल्यू जारी किया था। पिछले नियत तिथि पर सीबीआई ने हिरासत में लेकर अमर गिरी को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था। अमर गिरी की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि वह नियत तिथि पर स्वयं हाजिर रहेंगे, जिस पर पूर्व में जारी एमपीडब्ल्यू अदालत में वापस कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के विशेष अधिवक्ता एके तिवारी और जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाबचंद अग्रहरि ने बताया कि अमर गिरी की अभी गवाही पूरी नही हो सकी है। गवाही पूरी करने के लिए अदालत ने दो जनवरी की तिथि नियत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed