फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri death case: CBI recreates the scene, hangs 85 weighing stone from the fan

महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला : सीबीआई ने दोहराया घटना वाले दिन का सीन, 85 किलो वजनी बाट को पंखे से लटकाया

Sun, 26 Sep 2021 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Sep 2021 07:06 PM IST
सार

सीबीआई ने क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए सेवादार सुमित तिवारी, सर्वेश द्विवेदी और धनंजय के साथ उन सभी को बुलाया गया था जो घटना वाले दिन महंत के आस पास थे।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri death case: CBI recreates the scene, hangs 85 weighing stone from the fan
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में छानबीन करने पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

महंत नरेंद्र गिरी खुदकुशी कांड की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को मठ में क्राइम सीन रीक्रिएट किया। रुई से भरे बोरे में 85 किलो के बटखरों को रखकर पंखे से लटकाया गया। फिर सेवादारों से रस्सी काटकर बोरा उतरवाया गया। पूरे क्राइम सीन की वीडियोग्राफी भी की गई। इस दौरान उन पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया था जो घटना के बाद सबसे पहले पहुंचे थे। उनसे भी पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


सीबीआई ने क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए सेवादार सुमित तिवारी, सर्वेश द्विवेदी और धनंजय के साथ उन सभी को बुलाया गया था जो घटना वाले दिन महंत के आस पास थे। रुई से भरे बोरे में 20-20 किलो के चार और पांच किलो का एक बटखरा रखा गया। इसके बाद गेस्ट हाउस के उसी कमरे और पंखे से बोरे को नायलान की रस्सी से लटका दिया गया। सेवादारों को पहले सब कुछ समझा दिया गया था कि जो भी घटना वाले दिन हुआ था, उसे हूबहू दोहराना है।
विज्ञापन


धक्का देकर तोड़वाई सिटकनी
उस दिन किस तरह व्यवहार किया था उसे भी दोहराना था। 20 सितंबर की शाम को सर्वेश ने नरेंद्र गिरि को फोन किया था। जब फोन बंद मिला तो सुमित और धनंजय उन्हें बुलाने गए थे। यहीं से क्राइम सीन की शुरूआत हुई। आज जब दरवाजा नहीं खुला तो सुमित और सर्वेश ने धक्का देकर सिटकनी तोड़ी। फिर वे धनंजय के साथ कमरे में गए। वहां रस्सी काटकर बोरे को नीचे जमीन पर रखा गया। इसके बाद उन लोगों ने जिन जिन लोगों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन सबको फोन कराए गए। जो बात उस दिन कहा था। उसे ही दोहराने को कहा गया। सीबीआई ने पूरे क्राइम सीन की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके साथ ही सीबीआई के साथ आए फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी इस पूरे वाकये पर नजर बनाए हुए थे। घटना के बाद जो जो लोग कमरे में पहुंचे थे, उन्हें भी बुलाया गया। घटना के बाद सबसे पहले आने वाले पुलिस वालों से भी पूछताछ की गई। 

 

सीबीआई ने बढाया पूछताछ का दायरा, टीम में सदस्यों की संख्या 19 हुई

Mahant Narendra Giri death case: CBI recreates the scene, hangs 85 weighing stone from the fan
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में छानबीन करने पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : प्रयागराज

मामले को हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने पूछताछ का दायरा भी बढ़ा दिया। रविवार को बलवीर के साथ ही छह सेवादारों से कई घंटे पूछताछ की गई। फारेंसिक और राइटिंग एक्सपर्ट के साथ कुल 19 सदस्य छानबीन में जुटे हुए। सीबीआई सुसाइड नोट के एक एक हर्फ की जांच कर रही है। महंत के दस्तखत वाले पुराने सभी दस्तावेजों को मंगा लिया गया है। टीम में राइटिंग एक्सपर्ट भी शामिल किए गए हैं। 
 

सीबीआई ने महंत नरेंद्र गिरि द्वारा छह सितंबर को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नाम से फर्जी ट्विटर हैंडल चलाने के मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे को भी जांच में शामिल कर लिया है। नरेंद्र गिरि ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अखाड़ा परिषद के नाम से ट्विटर हैंडल तैयार कर ट्विट करने का मुकदमा दारागंज में दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed