फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri case: Hearing on bail of Anand Giri postponed again decision may come tomorrow

महंत नरेंद्र गिरि केस : आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर बहस जारी, आवाज के नमूने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में दी अर्जी

Wed, 10 Nov 2021 08:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 08:56 PM IST
सार

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तीनों आरोपियों की कराई गई थी पेशी। कुछ देर ही बहस चली थी कि अधिवक्ताओं की हड़ताल हो गई। बहस पूरी नहीं हो सकी। तीनों आरोपी 22 सितंबर से सेंट्रल जेल नैनी के हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद हैं। 

 

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri case: Hearing on bail of Anand Giri postponed again decision may come tomorrow
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जिला न्यायालय में बुधवार को महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। आनंद गिरि के अधिवक्ताओं ने जमानत अर्जी पर अपना पक्ष रखा लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। शेष बहस बृहस्पतिवार को पुन: होगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता हरि कृष्ण पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से जमानत अर्जी पर बहस पूरी हो चुकी है। किंतु कुछ बिंदुओं पर बचाव पक्ष की बहस शेष रह गई है, जो बृहस्पतिवार को की जाएगी। 

विज्ञापन


आनंद गिरि की आवाज के नमूने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में दी अर्जी
प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद आनंद गिरी की आवाज के नमूने के लिए सीबीआई ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि वह आवाज का परीक्षण कराएगी।  जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


प्रकरण की विवेचना कर रहे सीबीआई के अधिकारी केएस नेगी की ओर से अदालत में दी गई अर्जी में कहा गया है कि महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद आनंद गिरि की आवाज का नमूना लिए जाने की अनुमति दी जाए ताकि नमूने का परीक्षण कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई का तर्क है कि आनंद गिरि से बरामद मोबाइल फोन में तमाम बातें रिकॉर्ड हैं। इसलिए आवाज का मिलान और परीक्षण कराया जाना आवश्यक है। सीबीआई ने अदालत से नैनी जेल में आनंद गिरी की आवाज का नमूना लेने की अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed