फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri Case: CBI reaches Naini Central Jail, takes Anand Giri's voice sample

महंत नरेंद्र गिरि केस : नैनी सेंट्रल जेल पहुंची सीबीआई ने आनंद गिरि का लिया वॉइस सैंपल

Fri, 19 Nov 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: CBI reaches Naini Central Jail, takes Anand Giri's voice sample
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच में जुटी सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को आनंद गिरि का वॉइस सैंपल लिया। जेल में पहुंचकर सीबीआई की टीम ने विशेषज्ञों की मदद से उसकी आवाज की रिकॉर्डिंग की, जिसे अब जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दो अन्य आरोपियों आद्या प्रसाद तिवारी व संदीप तिवारी का वॉइस सैंपल भी जल्द ही लिया जाएगा।

विज्ञापन


19 सितंबर को महंत की संदिग्ध हाल में मौत के बाद से सीबीआई मामले की जांच में जुटी है। कुछ दिनों पहले ही उसकी ओर से जेल में बंद तीन आरोपियों समेत कुल पांच लोगों का वॉइस सैंपल लेने की अनुमति कोर्ट से मांगी गई थी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम नैनी जेल पहुंची। वहां पहुंचकर टीम ने कुछ देर आनंद गिरि से बातचीत की और इसी दौरान उसकी आवाज का नमूना एकत्र किया गया।

विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई के हाथ कुछ ऑडियो क्लिप लगी हैं, जिनमें आनंद गिरि, आद्या तिवारी व संदीप तिवारी के अलावा दो अन्य लोगों की भी आवाजें हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इन ऑडियो क्लिप में जो बातचीत सुनाई पड़ रही है वह कहीं न कहीं महंत की मौत से जुड़ी हैं और इस राज को सुलझाने में बेहद मददगार साबित हो सकती हैं।

यही वजह है कि ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही आवाजों की पुष्टि के लिए संबंधित व्यक्तियों का वॉइस सैंपल लेने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल शुक्रवार को केवल आनंद गिरि का ही वॉइस सैंपल लिया गया। आद्या व संदीप के साथ ही दो अन्य का भी वॉइस सैंपल जल्द ही लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed