फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri Case: Anand Giri voice sample will be taken the court has given permission

महंत नरेंद्र गिरि केस में आनंद गिरि को झटका : आवाज का नमूना लेने के लिए कोर्ट ने सीबीआई को दी अनुमति

Fri, 12 Nov 2021 07:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 07:47 PM IST
सार

आनंद गिरि की आवाज़ का नमूना लेने की सीबीआई की अर्जी सीजेएम कोर्ट ने मंजूर कर ली। आरोपी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली गई सहमति। महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में आऩंद गिरि 22 सितंबर से जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: Anand Giri voice sample will be taken the court has given permission
आनंद गिरि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंत नरेंद्र गिरि की खुदकुशी के मामले में आरोपी आनंद गिरि की आवाज का नमूना परीक्षण कराने के लिए सीबीआई को सीजेएम कोर्ट ने अनुमति दे दी। भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के उकसाने के आरोप में गिरफ्तार आनंद गिरि के आवाज का नमूना परीक्षण कराए जाने की सीबीआई की अर्जी को सीजेएम हरेंद्र नाथ ने स्वीकार करते हुए केंद्रीय कारागार नैनी को आदेशित किया कि जेल मैनुअल के अनुसार आरोपी आनंद गिरि की आवाज के नमूने के परीक्षण कराया जाना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


आनंद गिरि के आवाज के नमूने का परीक्षण कराए जाने के लिए सीबीआई की अर्जी पर आरोपी की सहमति जानने के लिए कोर्ट रूम में ही लैपटॉप के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का नैनी सेंट्रल जेल से लिंक जोड़ा गया। इस दौरान जांच कर रही सीबीआई टीम के सदस्य मौजूद थे। टीम के सदस्य ने उच्चतम न्यायालय का एक आदेश सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष आवाज नमूना परीक्षण कराने जाने के संबंध में अपना पक्ष रखा और कई तर्क प्रस्तुत किए। जबकि आरोपी के अधिवक्ता हरि कृष्ण पांडेय, सुनील, विनीत विक्रम सिंह ने सीबीआई अर्जी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अब तक विवेचना में सीबीआई के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। बिना किसी आधार के ही मात्र परेशान करने की नीयत से सीबीआई हर हफ्ते एक नई अर्जी प्रस्तुत कर रही है।

कोर्ट रूम में लिंक जुड़ते ही मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया कि आरोपी को पेश करें। आनंद गिरि के कैमरे के सामने आने पर मजिस्ट्रेट ने उससे आवाज परीक्षण नमूने की अर्जी पर सहमति पूछी तो आनंद गिरि ने कहा कि वह आवाज नमूना परीक्षण कराने के लिए तैयार है। उसने मजिस्ट्रेट से कहा कि वह निर्दोष है। सीबीआई हर हफ्ते एक नई अर्जी पेश करके केवल परेशान कर रही है। रिमांड बढ़ाए जाने की अर्जी पर आनंद गिरि ने कोर्ट से कहा कि अब रिमांड आगे स्वीकृत ना की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed