फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahant Narendra Giri Case: Aadya was removed from the post of priest, due to this there was enmity

महंत नरेंद्र गिरि केस : पुजारी के पद से हटाया था आद्या को, इसी कारण हुई थी दुश्मनी

Mon, 22 Nov 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 10:52 PM IST
सार

आद्या के बेटे संदीप तिवारी ने ही चारों तरफ अफवाह फैलाई थी कि नरेंद्र गिरि का बना है वीडियो, मंदिर परिसर में आद्या ने नरेंद्र गिरि से की थी अभद्रता, सीबीआई को मिला ऑडियो।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: Aadya was removed from the post of priest, due to this there was enmity
Prayagraj : आद्या प्रसाद तिवारी और महंत नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

महंत नरेंद्र गिरि ने 30 मई 2021 को हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी को उनके पद से हटा दिया था। इतना ही नहीं आद्या के बेटों संदीप और दिलीप की मंदिर में परिसर में दुकानें छीन ली थीं। नरेंद्र गिरि से आद्या और संदीप की इस कारण दुश्मनी हो गई थी। दोनों खुलकर आनंद गिरि के साथ आ गए थे। संदीप ने ही चारों तरफ प्रचारित किया था कि महंत नरेंद्र गिरि का एक आपत्तिजनक वीडियो बना है। इससे संबंधित कई ऑडियो क्लिप सीबीआई को मिले हैं, जिनका चार्जशीट में विस्तार से उल्लेख किया गया है। 

विज्ञापन


नैनी के अरैल का रहने वाल आद्या प्रसाद तिवारी हनुमान मंदिर में वर्षों से पुजारी है। मंदिर परिसर में उसका बड़ा बेटा दिलीप प्रसाद की और छोटा बेटा संदीप फूल माला  की दुकान चलाता था। नरेंद्र गिरि और आनंद के बीच विवाद की शुरुआत के बाद संदीप, आनंद को मठ और मंदिर में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताता था। यह बात नरेंद्र गिरि को पता चली तो वह बहुत नाराज हुए। उन्होंने संदीप को काफी उल्टा सीधा सुनाया था। इसी बीच संदीप ने कई जगह कहा कि नरेंद्र गिरि का एक आपत्तिजनक वीडियो बना है। वीडियो को लेकर चारों तरफ चर्चा होने लगी।

विज्ञापन

Mahant Narendra Giri Case: Aadya was removed from the post of priest, due to this there was enmity
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि की हत्या के आरोपी संदीप तिवारी, आद्या प्रसाद तिवारी और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

संदीप के दोस्त पुरुषोत्तम और नरेंद्र गिरि के करीबी लवकुश मिश्रा के बीच मोबाइल पर इसी मुद्दे पर बहस हो गई। एक ने नरेंद्र गिरि और दूसरे ने आनंद गिरि के बारे में अपशब्द कहे। बातचीत की रिकार्डिंग पुरुषोत्तम से लेकर संदीप ने आनंद गिरि को भेज दिया। आनंद ने निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी को भेजा। उन्होंने सुनने के बाद इसे नरेंद्र गिरि को भेज दिया। नरेंद्र गिरि के करीबी पुरुषोत्तम की आवाज पहचानते थे।

Mahant Narendra Giri Case: Aadya was removed from the post of priest, due to this there was enmity
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने फिर मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज

उसे 30 मई 2021 को बड़े हनुमान मंदिर स्थित कार्यालय में बुलाया गया। आद्या भी पुरुषोत्तम के साथ गया था। नरेंद्र गिरि ने पुरुषोत्तम से इस ऑडियो को रिकार्ड करने वाले का नाम पूछा तो आद्या ने उससे नाम बताने से मना कर दिया। यह सुनते ही नरेंद्र गिरि आद्या तिवारी पर भड़क गए। दोनों में बहस हो गई। नरेंद्र गिरि ने आद्या को तुरंत पुजारी पद से हटा दिया और दोनों बेटों की दुकानें छीन लीं। इसके बाद आद्या और संदीप खुलकर आनंद के पक्ष में आ गए। उनकी आनंद से बातचीत की रिकार्डिंग भी सीबीआई को मिली है। 

विज्ञापन

Mahant Narendra Giri Case: Aadya was removed from the post of priest, due to this there was enmity
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
आद्या ने कहा, आप 2004 में आए, मैं 1978 से पुजारी 
हनुमान मंदिर परिसर में बहस के दौरान जब नरेंद्र गिरि ने आद्या से तुरंत मंदिर से निकल जाने को कहा तो उसने भी मंहत नरेंद्र गिरि से अभद्रता से बात की। आद्या ने महंत से कहा कि ‘वह 2004 में महंत बने हैं। मैं 1978 से हनुमान मंदिर का पुजारी हूं। मुझको ऐसे नहीं निकाला जा सकता’। हालांकि घटना के अगले दिन आद्या ने महंत नरेंद्र गिरि से माफी मांग ली थी। कुछ दिनों बाद आद्या को दोबारा पुजारी के पद पर बहाल कर दिया गया था, लेकिन तमाम अधिकार छीन लिए गए थे, जिसमें दान के पैसों का हिसाब किताब भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed