{"_id":"64faf664f34456e6980bf466","slug":"mahanagari-express-will-run-via-prayagraj-junction-instead-of-chheoki-station-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : छिवकी की जगह प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेगी महानगरी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : छिवकी की जगह प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेगी महानगरी एक्सप्रेस
Fri, 08 Sep 2023 03:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:54 PM IST
सार
महानगरी एक्सप्रेस लगातार 26 दिन प्रयागराज छिवकी की जगह प्रयागराज जंक्शन से चलेगी। यह व्यवस्था 20 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
छिवकी रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज से मुंबई जाने वालों की पसंदीदा ट्रेन महानगरी एक्सप्रेस का संचालन अगले कुछ दिनों प्रयागराज जंक्शन की जगह प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन से होगा। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की वजह से महानगरी का स्टेशन बदले जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
महानगरी एक्सप्रेस लगातार 26 दिन प्रयागराज छिवकी की जगह प्रयागराज जंक्शन से चलेगी। यह व्यवस्था 20 सितंबर से 15 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान गाड़ी संख्या 22178 महानगरी एक्सप्रेस वाराणसी की जगह बनारस से रवाना होगी, जो जिवनाथपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी की जगह प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन होकर मुंबई की तरफ रवाना होगी। वापसी में भी गाड़ी संख्या 22177 महानगरी एक्सप्रेस उक्त मार्ग से ही संचालित होगी।
विज्ञापन