फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahamandaleshwar caught by calling the government as anti-Dalit for not being called for Bhoomi Poojan

भूमि पूजन में न बुलाए जाने पर सरकार को दलित विरोधी बताकर फंसे महामंडलेश्वर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar caught by calling the government as anti-Dalit for not being called for Bhoomi Poojan
प्रयागराज। जूना अखाड़े के दलित महामंडलेश्वर स्वामी कन्हैया प्रभु नंद गिरि ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम का आमंत्रण न मिलने पर केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर दलित साधु-संतों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इससे पांच अगस्त को भूमि पूजन से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है। उधर, दलित महामंडलेश्वर के इस बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने नाराजगी जताई है। परिषद के अध्यक्ष ने चेताया है कि अगर महामंडलेश्वर अपना बयान वापस नहीं लेते तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर स्वामी कन्हैया प्रभु नंद गिरि ने कहा है कि पहले मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट में किसी दलित को जगह नहीं दी गई। अब भूमि पूजन समारोह में भी इस वर्ग की उपेक्षा की जा रही है। उनका कहना है कि भगवान राम ने हमेशा पिछड़ों और उपेक्षितों की मदद कर उनका उद्धार किया, लेकिन राम के नाम पर सत्ता में बैठे लोग दलित समुदाय के साथ भेदभाव कर रहे हैं। उनके इस बयान से न केवल साधु संतों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, बल्कि इसको लेकर सियासी घमासान भी तेज हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी दलित महामंडलेश्वर स्वामी कन्हैया प्रभु नंद गिरि के समर्थन में ट्वीट कर चुकी हैं। जबकि अखाड़ा परिषद ने इस मामले को तूल दिए जाने पर नाराजगी जताई है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने शनिवार को कहा कि स्वामी कन्हैया प्रभु नंद जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं। ऐसे में उन्हें साधु -संतों को जातियों में बांटने की बात नहीं करनी चाहिए। इसलिए कि संन्यास परंपरा में आने के बाद साधु-संतों की कोई जाति नहीं रह जाती। संन्यास लेने के बाद जाति समाप्त हो जाती है और नया नामकरण कर दिया जाता है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि चर्चा में आने के लिए उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि स्वामी कन्हैया प्रभु नंद गिरि को अपना बयान वापस ले लेना चाहिए। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि अगर वे अपना बयान वापस नहीं लेते हैं तो उन्हें महामंडलेश्वर का पद छोड़ देना चाहिए। कोट इस मामले में जूना अखाड़े के संरक्षक और अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि से वार्ता की जाएगी। अखाड़ा परिषद की आगामी बैठक में इस मामले पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कन्हैया प्रभुनंद के खिलाफ प्रस्ताव पास कराकर कार्रवाई की जाएगी। महंत नरेंद्र गिरि महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद। इनसेट घर-घर में राममंदिर निर्माण का उत्सव मनाएं प्रयागराज। अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि पर होने जा रहे शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने साधु -संतों व देशवासियों से उत्सव मनाने की अपील की है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने शनिवार को कहा कि पांच अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने के साथ ही देशवासियों के लिए खुशहाली भरा होगा। उन्होंने मठ -मंदिरों के महंतों,पुजारियों और अखाड़ों के साधु -संतों, मंडलेश्वरों, आचार्य महामंडलेश्वरों से अपील की कि वे अपने भक्तों के साथ चार और पांच अगस्त को राम चरित मानस का पाठ करें और दीप जलाकर भव्य राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास का उत्सव मनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed