फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Voice will be raised in the Vishwa Hindu Parishad's Sant Sammelan, now it is Mathura-Kashi's turn

Mahakumbh: विश्व हिंदू परिषद के संत सम्मेलन में उठेगी आवाज, अब मथुरा-काशी की बारी; वक्फ बोर्ड पर भी होगी चर्चा

Tue, 21 Jan 2025 06:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jan 2025 06:06 AM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है तो अब विहिप वक्फ बोर्ड को खत्म करने की लगातार वकालत कर रहा है। इतना ही नहीं, विहिप के महाकुंभ नगर स्थित शिविर में अनेक पदाधिकारी इस बात की भी चर्चा कर रहे हैं कि अयोध्या के बाद अब मथुरा एवं काशी की बारी है।

विज्ञापन
Mahakumbh Voice will be raised in the Vishwa Hindu Parishad's Sant Sammelan, now it is Mathura-Kashi's turn
मेला क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में बनाया गया मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कई कुंभ में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में संत सम्मेलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल था कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बने। 2019 के कुंभ में भी राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया था। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है। अब महाकुंभ-2025 शुरू हो चुका है। विहिप के शिविर में इस बार भी संत सम्मेलन होगा। हालांकि, इस बार इसमें जिन मुद्दों पर संत चर्चा कर आपसी सहमति बनाएंगे, उसमें वक्फ बोर्ड को खत्म करने का मामला सबसे ऊपर है।

विज्ञापन

सम्मेलन से पहले विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक कमेटी की बैठक में भी वक्फ बोर्ड मामले पर चर्चा होगी। विहिप के कुंभ और महाकुंभ में हर बार सनातनी हिताें से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा होती है। विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक कमेटी की बैठक में ही संत सम्मेलन के एजेंडे तय होते हैं। फिर संत सम्मेलन में उन विषयों पर चर्चा कर आपसी सहमति बनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के माध्यम से ही सनातनी हित में किए जाने वाले कार्यों के संकल्प लिए जाते हैं। इस बार भी जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है, उसमें धर्मांतरण, मंदिरों पर कब्जे और ज्ञानवापी-मथुरा जैसे कई राष्ट्रीय मुद्दे उठेंगे। वहीं, वक्फ बोर्ड के विरोध में भी पिछले कुछ समय से संतों-महंतों ने हुंकार भरनी शुरू कर दी है। यह विषय गर्माने लगा है।

विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है तो अब विहिप वक्फ बोर्ड को खत्म करने की लगातार वकालत कर रहा है। इतना ही नहीं, विहिप के महाकुंभ नगर स्थित शिविर में अनेक पदाधिकारी इस बात की भी चर्चा कर रहे हैं कि अयोध्या के बाद अब मथुरा एवं काशी की बारी है। संत सम्मेलन में मंदिरों के अधिग्रहण को समाप्त करने का भी मुद्दा उठ सकता है।

योगी ने कहा था... यह वक्फ बोर्ड है या भू-माफिया बोर्ड
महाकुंभ शुरू होने के पहले मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा था कि महाकुंभ का आयोजन वक्फ बोर्ड की जमीन पर हो रहा है। इस दावे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ऐसी बातें कोई भू-माफिया ही कर सकता है। वक्फ बोर्ड को भू-माफिया बोर्ड मत बनाइए। उसे वक्फ बोर्ड ही रहने दीजिए। योगी ने कहा कि ऐसी टिप्पणी करके लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

विहिप शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में वक्फ बोर्ड को खत्म करने का मामला उठ सकता है। केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में ही संत सम्मेलन के एजेंडे तय होंगे। -अशोक तिवारी, विहिप अखिल भारतीय संत संपर्क प्रमुख

विहिप के महाकुंभ नगर में होने वाले कार्यक्रम
  • 24 जनवरी : केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक
  • 25 जनवरी : साध्वी सम्मेलन
  • 25, 26 जनवरी : संत सम्मेलन
  • 27 जनवरी : युवा संत सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed