फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: The crowd will be monitored with state-of-the-art technology cameras, 1350 AI cameras and drones wi

Mahakumbh : अत्याधुनिक तकनीक वाले कैमरों से भीड़ पर रखी जाएगी नजर, 1350 एआई कैमरे और ड्रोन करेंगे निगरानी

Fri, 02 Aug 2024 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 04:20 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत प्रमुख चौराहों, मार्गों पर पहले से कैमरे लगे हैं, जिनका कनेक्शन मेला प्रशासन कार्यालय के पास स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से है। महाकुंभ के मद्देनजर अब 1350 और कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें करीब 850 सीसीटीवी कैमरे हैं, जबकि अन्य एआई सुविधा वाले कैमरे हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh: The crowd will be monitored with state-of-the-art technology cameras, 1350 AI cameras and drones wi
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 में आने वाली भीड़ नजर रखने के लिए अत्याधुनिक तकनीक वाले 1350 कैमरों और ड्रोन की मदद ली जाएगी। इनकी मदद से पहले ही पता चल जाएगा कि भीड़ कहां बढ़ने वाली है। इस पूरी कवायद पर 23.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में बैठक कर इसकी समीक्षा की।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत प्रमुख चौराहों, मार्गों पर पहले से कैमरे लगे हैं, जिनका कनेक्शन मेला प्रशासन कार्यालय के पास स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से है। महाकुंभ के मद्देनजर अब 1350 और कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें करीब 850 सीसीटीवी कैमरे हैं, जबकि अन्य एआई सुविधा वाले कैमरे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा ड्रोन से भी भीड़ पर नजर रखी जाएगी। कैमरे मेला क्षेत्र के अलावा सभी प्रमुख मार्गों, रेलवे एवं बस स्टेशनों, पार्किंग स्थलों आदि जगहों पर लगाए जाएंगे। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इन कैमरों का नियंत्रण भी आईसीसीसी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के अंतर्गत निजी एजेंसी की मदद से कैमरे लगाए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को एजेंसी का चयन किया गया। इसी क्रम में नगर निगम मुख्यालय में मंडलायुक्त ने बैठक कर भीड़ नियंत्रण की योजना की समीक्षा की। उन्होंने आईसीसीसी और इन कैमरों की मदद से भीड़ नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया देखी और जरूरी निर्देश दिए।


मंडलायुक्त ने निगम मुख्यालय परिसर के अलावा रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीएम नवनीत सिंह चहल, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग, अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed