फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Six thousand PAC soldiers will keep watch from land to water, will be deployed at important places

Mahakumbh : थल से लेकर जल तक निगहबानी करेंगे पीएसी के छह हजार जवान, अहम स्थानों पर होगी तैनाती

Wed, 23 Oct 2024 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 07:17 PM IST
सार

महाकुंभ मेले के लिए पीएसी की सभी 33 बटालियन से जवान मेला ड्यूटी के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल इनकी आमद अभी नहीं शुरू हुई है। इस बार मेले में पीएसी के छह हजार जवानों को तैनात करने की योजना बनाई गई है। यह जवान न सिर्फ मेला के थल क्षेत्र बल्कि जल में भी मुस्तैद रहकर महाकुंभ को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान देंगे।

विज्ञापन
Mahakumbh: Six thousand PAC soldiers will keep watch from land to water, will be deployed at important places
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में लगभग छह हजार पीएसी के जवान थल से लेकर जल तक निगहबानी करेंगे। हनुमान मंदिर समेत मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों पर सशस्त्र जवान तैनात होंगे तो संगम समेत अन्य घाटों में फ्लड कंपनी के पीएसीकर्मी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ स्नानार्थियों की सुरक्षा करेंगे।

विज्ञापन


महाकुंभ मेले के लिए पीएसी की सभी 33 बटालियन से जवान मेला ड्यूटी के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल इनकी आमद अभी नहीं शुरू हुई है। इस बार मेले में पीएसी के छह हजार जवानों को तैनात करने की योजना बनाई गई है। यह जवान न सिर्फ मेला के थल क्षेत्र बल्कि जल में भी मुस्तैद रहकर महाकुंभ को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन


पीएसी के सशस्त्र जवान मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों पर मुस्तैद किए जाएंगे। इनमें हनुमान मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिर समेत अन्य स्थल शामिल होंगे। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से चिह्नित किए गए स्थलों, प्वाइंटों पर भी इन्हें तैनात किया जाएगा। पीएसी की करीब 50 कंपनी इस ड्यूटी में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि फ्लड कंपनी के जवानों को संगम से लेकर अलग-अलग स्नान घाटों पर लगाया जाएगा। स्नान के दौरान किसी भी तरह के हादसे को रोकने के लिए यह अलर्ट मोड पर रहेंगे। यह जवान अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे।

इनके पास असाका लाइट भी होगी जिससे रात के समय में भी जरूरत पड़ने पर बचाव कार्य किया जा सके। एक अफसर ने बताया कि पीएसी की लगभग 10 फ्लड कंपनियां नदी में होने वाले हादसों को रोकने के लिए लगाई जाएंगी।

Trending Videos

दंगा नियंत्रण उपकरणों से रहेंगे लैस

महाकुंभ मेले के थल क्षेत्र में तैनात किए जाने वाले पीएसी के जवान दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस रहेंगे। उनके पास हेलमेट, फेस वाइजर, बॉडी आर्मर, गैस मास्क व राइड शील्ड होगी। इसके अलावा टियर गैस गन भी उपलब्ध रहेगी। पुलिस की तरह ही पीएसी के जवानों को भी श्रद्धालुओं से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किए जाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अंडर वाटर ड्रोन, वाटर स्कूटर व फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन भी

स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए पीएसी व जल पुलिस को इस बार अंडर वाटर ड्रोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह पानी में काफी गहराई तक जाकर वहां की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी दे सकेगा। इसके अलावा इमरजेंसी की स्थिति में त्वरित रिस्पांस के लिए वाटर स्कूटर भी उपलब्ध होंगे। इनसे कुछ ही मिनटों में जवान पानी में घटनास्थल तक पहुंच सकेंगे। हादसे में त्वरित राहत के लिए दो फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन भी बनाए जाएंगे और प्रभावित व्यक्ति को यहीं प्राथमिक उपचार देने की व्यवस्था भी की जाएगी।

प्रभारी आईजी पहुंचे संगम नोज

मंगलवार को प्रभारी आईजी पीएसी ईस्ट जोन आईपीएस राजीव नारायण मिश्र संगम नोज पहुंचे। यहां उन्होंने महाकुंभ के मद्देनजर पीएसी फ्लड कंपनी व जल पुलिस के जवानों को मुहैया कराई जाने वाली लाइफ जैकेट्स का लाइव डेमो देखा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के संंबंध में सुझाव भी दिए। गौरतलब है कि वह 2020 से 2023 तक लगातार चार बार माघ मेले का सुरक्षित व सफल आयोजन करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed