{"_id":"67b5aa56c3ebaf68ab07b047","slug":"mahakumbh-seema-naqvi-took-a-dip-in-sangam-and-took-blessings-of-the-saints-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MahaKumbh: महाकुंभ में आस्था की डुबकी... सीमा नकवी ने किया संगम स्नान, संतों का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MahaKumbh: महाकुंभ में आस्था की डुबकी... सीमा नकवी ने किया संगम स्नान, संतों का लिया आशीर्वाद
Wed, 19 Feb 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Feb 2025 03:24 PM IST
विज्ञापन
सीमा नकवी ने किया संगम स्नान
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचीं और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि समेत अन्य संत-महात्माओं से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।
सीमा नकवी ने महाकुंभ को भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह अध्यात्म और श्रद्धा का भव्य संगम है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महाकुंभ के आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि यहां की सुरक्षा, सफाई और यातायात प्रबंधन अत्यंत प्रभावी है। संगम स्नान के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी धार्मिक स्थलों का दर्शन किया।
विज्ञापन
महाकुंभ में अपनी उपस्थिति को आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पूरे विश्व को भारत की सांस्कृतिक महानता का संदेश मिलता है। स्नान और संत दर्शन के पश्चात वे परिवार सहित लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।