महाकुंभ : 31 अक्तूबर तक पीडीए पूरा करेगा 26 सड़कों का चाैड़ीकरण, सभी योजनाएं अंतिम चरण में
पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी। धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई तो अफसरों की सक्रियता बढ़ गई है। अब सभी कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। वहीं, प्राधिकरण के वीसी डाॅ. अमित पाल शर्मा भी रोजाना चार से पांच कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) 31 अक्तूबर तक शहर की 26 सड़कों का चाैड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और साैंदर्यीकरण का काम पूरा करेगा। शहरी क्षेत्र में पीडीए को यह कार्य 41 सड़कों के लिए करना है। साल भर पहले यह कार्य शुरू हुआ था। इसके लिए महीनों तक तोड़फोड़ हुई। अब सड़क तैयार करनी है। महाकुंभ के बजट से पीडीए को कई कार्यों के लिए करीब 400 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी। धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई तो अफसरों की सक्रियता बढ़ गई है। अब सभी कार्यों की निगरानी के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। वहीं, प्राधिकरण के वीसी डाॅ. अमित पाल शर्मा भी रोजाना चार से पांच कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और कल्चरल सेंटर का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर तक 26 सड़कों का काम पूरा हो जाएगा। 15 नवंबर तक 13 सड़कों का और 30 नवंबर तक बची सड़कों का काम पूरा करेंगे। हनुमान मंदिर कॉरिडोर के पहले फेज का काम 15 दिसंबर तक पूरा होगा।
31 अक्तूबर तक बनने वालीं सड़कें
- नैनी रेलवे स्टेशन से मिर्जापुर रोड तक।
- एडीए कॉलोनी नैनी से अरैलघाट तक।
- झूंसी बस स्टैंड तिराहे से गंगा नदी तट तक।
- एसआरएन से एमजी मार्ग तक मार्ग तक।
- मिर्जापुर रोड से छिवकी रेलवे स्टेशन होते हुए सीओडी क्राॅसिंग तक।
- एडीए मोड़ नैनी से एडीए कॉलोनी तक।
- शांतिपुरम में सेक्टर-ए के अंदर से होते हुए बेला कछार तक।
- झूंसी में लोटस अस्पताल से कटका रोड तक।
- पुराने यमुना पुल से लेप्रोसी चौराहे तक।
- तेलियरगंज में संगम वाटिका पार्क से रसूलाबाद घाट तक।
- पुराने यमुना पुल के नीचे की सड़क।
- अमिताभ बच्चन पुलिया के पास गंगेश्वर महादेव मंदिर के दोनों ओर नदी तक सड़क का कार्य।
- अन्नपूर्णा फैमिली मार्ट से शुक्ला मार्केट तक।
- छिवकी रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो से सीओडी क्राॅसिंग तक।
- कोठापार्चा चौराहे से रामभवन चौराहे तक।
- कटका तिराहे (नरेश गार्डेन) से झूंसी बस स्टैंड तिराहे तक।
- लेप्राेसी चौराहे से नैनी रेलवे स्टेशन तक।
- आईईआरटी पुलिया (पीपल के पेड़ के पास) से गंगा नदी तट तक।
- जीटी रोड से कनिहार मोड़ तक।
- सीमेंट्री रोड बैरहना क्राॅसिंग से यमुना बैंक रोड तक।
- लेप्रोसी चौराहा से राज्य विश्वविद्यालय तक।
- आईईआरटी पुलिया से गंगा नदी तट तक।
- फाफामऊ में बसना नाले के किनारे से बेला कछार पार्किंग तक।
- लखनऊ मार्ग से फाफामऊ साइड में एसटीपी मार्ग से बेला कछार।
- अंदावा चौराहे से सहसों चौराहे तक।
- अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में कार्य।
इन्हें 15 नवंबर तक करेंगे पूरा
- आजाद पार्क गेट-छह से संगम पेट्रोल पंप क्राॅसिंग होते हुए सोहबतियाबाग तक।
- खरकौनी चौराहा से अरैल रोड तक।
- झूंसी स्थित जीटी रोड (छतनाग रोड) से छतनाग घाट तक आरसीसी मार्ग।
- नैनी रेलवे स्टेशन से एफसीआई रोड होते हुए अरैल घाट तक।
- गोविंदपुर सब्जीमंडी तिराहे से कोटेश्वर महादेव मंदिर, शिवकुटी तक।
- इविंग क्रिश्चियन काॅलेज से नूरूल्ला रोड तक।
- कोठापार्चा चौराहे से थाना कीडगंज होते हुए नए यमुना पुल तक।
- बहादुरगंज में मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर व उसके आस-पास साैंदर्यीकरण।
- आईईआरटी चौराहे से बक्शी बांध तक रामप्रिया रोड।
- सुलाकी चौराहे से मुट्ठीगंज थाना होते हुए बलुआघाट चौराहे तक।
- नए यमुना पुल के नीचे इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के बगल से होते हुए हटिया चौराहे तक।
- उच्च न्यायालय के सामने स्थित उपरिगामी सेतु के दोनों तरफ की सड़क का कार्य।
- डीपीएस तिराहे से सरस्वती हाईटेक सिटी परिसर के अंदर पार्किंग स्थल तक पहुंच मार्ग।
30 नवंबर तक पूरे करने हैं यह कार्य
- नए यमुना पुल से त्रिवेणी पुष्प होते हुए डीपीएस स्कूल तक अरैल बंधा मार्ग।
- आईईआरटी काॅलेज से सादियाबाद, सलोरी, अमिताभ बच्चन पुलिया, कैलाशपुरी एवं गोविंदपुर सब्जीमंडी होते हुए तेलियरगंज चौराहे तक।