फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh of doctors for first time in Prayagraj Renowned doctors from across the country will participate

Prayagraj: संगम की रेती पर डॉक्टरों का महाकुंभ, तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में जुटेंगे देशभर के नामी चिकित्सक

Sat, 08 Oct 2022 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Oct 2022 09:21 AM IST
सार

संगम नगरी में छह वर्षों में अर्द्धकुंभ और 12 वर्षों में लगने वाले कुंभ मेले में पूरी दुनिया पहुंचती है। लेकिन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पहली बार प्रयागराज में नेशनल कांफ्रेस के तहत डॉक्टरों का महाकुंभ लगेगा।

विज्ञापन
Mahakumbh of doctors for first time in Prayagraj Renowned doctors from across the country will participate
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

संगमनगरी प्रयागराज में पहली बार डॉक्टरों का महाकुंभ होगा। इसमें देश भर के नामी डॉक्टर शामिल होंगे। इसके लिए आईएमए और एएमए के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास बात यह कि आयोजन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.शरद अग्रवाल शपथ भी लेंगे।
विज्ञापन


संगम नगरी में छह वर्षों में अर्द्धकुंभ और 12 वर्षों में लगने वाले कुंभ मेले में पूरी दुनिया पहुंचती है। लेकिन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पहली बार प्रयागराज में नेशनल कांफ्रेस के तहत डॉक्टरों का महाकुंभ लगेगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार सिंह के मुताबिक नेशनल कांफ्रेस में नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक भी होगी जिसमें देश के साथ ही सभी प्रदेश के मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। पूरे आयोजन में 500 से अधिक प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों यानी 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित कांफ्रेंस के दौरान चिकित्सा सेवा की चुनौतियों और नर्सिंगहोम तथा निजी अस्पताल के संचालन में आने वाली समस्याओं आदि पर भी चर्चा होगी। विशेष रूप से मेडिकल वायलेंस एक्ट के निर्माण को लेकर विशेषज्ञ और चिकित्सक चर्चा करेंगे ताकि चिकित्सकों के साथ होने वाले वायलेंस को रोकने में मदद मिले। साथ ही उनको सुरक्षित रखा जा सके।


डॉ.सुजीत के मुताबिक 50 बेड के नर्सिंगहोम के संचालन में भी डॉक्टरों को तमाम तरह की समस्याएं उठानी पड़ती हैं। अकेले नगर निगम ही पांच तरह के टैक्स लेता है। कांफ्रेंस में इन समस्याओं से जुड़ी बातों पर चर्चा होगी। इस दौरान आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.शरद अग्रवाल का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। नेशनल वर्किंग कमेटी की दो बैठकों के अतिरिक्त कई साइंटिफिक प्रोग्राम भी होंगे। कांफ्रेंस में अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सक इलाज के नए आयामों और सुविधाओं पर अपनी बात रखेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- मेडिकल वायलेंस एक्ट का गठन
- क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट में दिए गए सुझाव
-  नर्सिंगहोम से संबंधित मामले
- इनकम टैक्स देने वाले डॉक्टरों को 65 या 70 वर्ष की उम्र में सरकार से मदद
- घाटे में चलने वाले नर्सिंगहोम को सरकारी मदद ताकि वह घाटे से उबर सकें
- नर्सिंगहोम का लाइसेंस लेने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम
- नर्सिंगहोम या निजी अस्पतालों को बिजली के बिल में छूट समेत अन्य मुद्दे

ये नामी चिकित्सक होंगे शामिल
कांफ्रेंस में डॉ. केतन देसाई, डॉ.रवि वानखेड़का, डॉ.शरद अग्रवाल, डॉ.प्रदीप सिंह, डॉ.जयेश लेले समेत अन्य कई नामी चिकित्सक शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed