फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh : Kalpavas journey completed with a dip on Maghi Purnima

Mahakumbh : माघी पूर्णिमा पर डुबकी के साथ पूरा हुआ कल्पवास प्रवास, 10 लाख श्रद्धालुओं ने एक माह किया अनुष्ठान

Thu, 13 Feb 2025 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 06:10 AM IST
सार

तीस दिनों से गंगा किनारे रहकर साधना में जुटे श्रद्धालुओं ने अंतिम स्नान के साथ सारे धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। 

विज्ञापन
Mahakumbh : Kalpavas journey completed with a dip on Maghi Purnima
महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का जन सागर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पौष पूर्णिमा से गंगा की रेती पर आरंभ हुआ कल्पवास बुधवार को माघी पूर्णिमा की डुबकी के साथ पूर्ण हो गया। तीस दिनों से गंगा किनारे रहकर साधना में जुटे श्रद्धालुओं ने अंतिम स्नान के साथ सारे धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। 

विज्ञापन


शिविर में परिजनों केे साथ भगवान सत्य नारायण की कथा समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूरा करके कल्पवास व्रत का पारायण किया। कल्पवासी शिविरों में कथा-पूजन एवं भंडारे का क्रम देर-शाम तक जारी रहा। 
विज्ञापन


सेक्टर 19 समेत सेक्टर-छह, सात, आठ, नौ, दस समेत अन्य सेक्टरों में तीर्थ पुरोहितों के शिविरों में दस लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास के लिए बसाए गए थे। एक माह तक गंगा की रेती ही कल्पवासियों का ठिकाना रही। कठोर नियमों के साथ दिन में तीन बार गंगा स्नान, एक समय भोजन एवं शैय्या त्याग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस दिनों से यही दिनचर्या रही। बुधवार को पूर्णिमा स्नान के साथ यह संकल्प पूरा हुआ। दंडी स्वामियों को भोजन कराकर उनसे आशीष लिया। आखिरी में तीर्थ पुरोहित को यथाशक्ति दान-दक्षिणा अर्पित करके कल्पवास अनुष्ठान पूरा किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हवन पूजन
कुंभ नगरी के विभिन्न धार्मिक शिविरों में माघी पूर्णिमा पर हवन पूजन की पूर्णाहुति हुई। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के शिविर में भी यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इसके पश्चात भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।


शारदा पीठ एवं पुरी पीठ के शंकराचार्य शिविरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित की गई। संगम लोअर मार्ग स्थित सतुआ बाबा शिविर में भी बुधवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति अर्पित की गई। महामंडलेश्वर संतोष दास समेत इस दौरान हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed