फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Former Mayor of Solapur dies after taking a dip in Mahakumbh, suffers heart attack

Mahakumbh : महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद सोलापुर के पूर्व मेयर की मौत, पड़ा दिल का दौरा

Tue, 14 Jan 2025 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

महाकुंभ में संगम स्नान करने आए सोलापुर महाराष्ट्र के पूर्व महौपुर महेश कोठे की मौत हो गई। संगम में डुबकी लगाने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Mahakumbh: Former Mayor of Solapur dies after taking a dip in Mahakumbh, suffers heart attack
महेश कोठे, पूर्व महापौर सोलापुर महाराष्ट्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ पर संगम स्नान करने पहुंचे सोलापुर (महाराष्ट्र) के पूर्व महापौर महेश कोठे की मौत हो गई। मकर संक्रांति के मौके पर डुबकी लगाने के बाद उन्हें तेज ठंड लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते उनकी अटैक से मौत हो गई। ठंड में रक्त के थक्के के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। महेश कोठे अपने कुछ दोस्तों के साथ कुंभ मेले में हिस्सा लेने गए थे।

विज्ञापन


महेश कोठे महाकुंभ मेले में स्नान करने के लिए आए थे। मकर संक्रांति के मौके पर उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। कुछ देर बाद उन्हें ठंड लगने लगी। उनका खून जम गया और उन्हें अटैक आ गया। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। कोठे महाराष्ट्र में एनसीपी (शरद पवार) के नेता थे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के करीबी थे। 

विज्ञापन

संगम स्नान के बाद अखाड़ा क्षेत्र में घूमने गया श्रद्धालु गश खाकर गिरा, मौत

संगम स्नान के बाद अखाड़ा क्षेत्र में घूमने गए श्रद्धालु सुदर्शन सिंह 40 वर्ष की मंगलवार शाम मौत हो गई। अखाड़ा क्षेत्र में घूमते वक्त वह अचानक गश खाकर गिरे और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि घरवालों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।

मृतक श्रद्धालु राजस्थान के बोरखेड़ा जनपद कोटा के रहने वाले थे। वह अपने मित्र प्रतीक डडलानी के साथ मंगलवार को मकर संक्रांति पर महाकुंभ मेले में आए थे। संगम स्नान करने के बाद शाम करीब 4:00 बजे दोनों लोग अखाड़ा क्षेत्र में घूमने पहुंच गए। वहां अचानक सुदर्शन गश खाकर गिर पड़े। यह देख आसपास के लोग दौड़े और फिर सूचना पर पुलिस भी आ गई।

तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें मेला अस्पताल भेजा गया जहां से हालत गंभीर देख एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पहुंचने तक उनकी सांसें थम गईं। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अखाड़ा भास्कर मिश्र ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। आशंका है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed