फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh city will be settled in 4800 hectares on the sands of Sangam

Prayagraj : संगम की रेती पर 4800 हेक्टेयर में बसेगी महाकुंभ  नगरी, बनेंगे 36 पांटून पुल, 16 अगस्त को अहम बैठक

Mon, 07 Aug 2023 04:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 04:30 AM IST
सार

फाफामऊ से अरैल के बीच करीब 4800 हेक्टेयर में तंबुओं की लोक लुभावन नगरी बसाई जाएगी। यह क्षेत्रफल पिछले कुंभ की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है। 16 अगस्त को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में होने वाली शीर्ष समिति की बैठक में अस्थायी कार्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन
Mahakumbh city will be settled in 4800 hectares on the sands of Sangam
file pic.....

विस्तार

महाकुंभ-2025 को बसाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। फाफामऊ से अरैल के बीच करीब 4800 हेक्टेयर में तंबुओं की लोक लुभावन नगरी बसाई जाएगी। यह क्षेत्रफल पिछले कुंभ की तुलना में डेढ़ गुना अधिक है। 16 अगस्त को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में होने वाली शीर्ष समिति की बैठक में अस्थायी कार्यों का प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन


इस बार महाकुंभ की तैयारियां अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखकर की जा रहीं हैं। लखनऊ में प्रस्तावित मुख्य सचिव की बैठक से पहले महाकुंभ के अस्थायी कार्यों का खाका खींच लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के कुंभ मेला डिवीजन की ओर से अस्थायी कार्यों का प्रस्ताव मेलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस बार 549 करोड़ रुपये की लागत से पांटून पुल, चकर्ड प्लेट वाली सड़कें और अस्थायी पुलिया के निर्माण कराए जाएंगे।  पिछली बार 3200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कुंभनगरी बसाई गई थी। इस बार 4800 हेक्टेयर भूमि पर महाकुंभ बसाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed