फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Apart from Juna, Gurudutt Akhara announced to build seven Mahamandaleshwars

Mahakumbh : जूना से अलग गुरुदत्त अखाड़े ने किया सात महामंडलेश्वर बनाने का एलान, 26 अक्तूबर को होगी ताजपोशी

Sat, 19 Oct 2024 12:15 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अनूप ओझा, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 12:15 PM IST
सार

श्रीपंच दशनाम गुरुदत्त अखाड़े के संस्थापक अध्यक्ष महंत चैतन्य गिरि हैं। जबकि, हाल में ही ब्रह्मलीन हुए गोल्डन बाबा के शिष्य व गुजरात के आदित्यानंद गोल्ड गिरि सह संस्थापक हैं। आदित्यानंद गोल्ड गिरि ने ही शुक्रवार को सात महामंडलेश्वरों के पट्टाभिषेक का एलान किया।

विज्ञापन
Mahakumbh: Apart from Juna, Gurudutt Akhara announced to build seven Mahamandaleshwars
स्वामी आदित्यानंद गोल्ड गिरि और महंत चैतन्य गिरि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ से पहले संन्यासियों के सबसे बड़े जूना अखाड़े से अलग श्रीपंच दशनाम गुरुदत्त अखाड़े का एलान हो गया है। शुक्रवार को ही नए गुट ने आचार्य महामंडलेश्वर समेत सात महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा भी कर दी। 26 अक्तूबर को इनका पट्टाभिषेक होगा। इनके आशीर्वचन के लिए देश भर से संतों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

श्रीपंच दशनाम गुरुदत्त अखाड़े के संस्थापक अध्यक्ष महंत चैतन्य गिरि हैं। जबकि, हाल में ही ब्रह्मलीन हुए गोल्डन बाबा के शिष्य व गुजरात के आदित्यानंद गोल्ड गिरि सह संस्थापक हैं। आदित्यानंद गोल्ड गिरि ने ही शुक्रवार को सात महामंडलेश्वरों के पट्टाभिषेक का एलान किया।

विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला को बताया कि जूना अखाड़े में धर्माचार्य के बड़े पदों के सर्टिफिकेट गरीब-कमजोर संतों को नहीं मिल पाते। इसके लिए मोटे चढ़ावे की अपेक्षा होती है। इसे पूरा न कर पाने वाले संतों ने ही अलग पंच दशनाम गुरुदत्त अखाड़ा बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य महामंडलेश्वर की भी होगी ताजपोशी

चौफटका स्थित अनंत माधव देवगिरि हनुमान मंदिर परिसर में 26 अक्तूबर को गुरुदत्त अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर के पद पर मथुरा के स्वामी चैतन्य गिरि, महामंडलेश्वर पद पर दिल्ली के स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, हरिद्वार के भवानी शंकर गिरि, प्रयागराज के आचार्य विनोद गिरि और स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि का पट्टाभिषेक होगा।

दो महिला महामंडलेश्वर भी बनेंगी। इनमें मैनपुरी (उप्र) की सुषमा गिरि और सूरत (गुजरात) से दिव्या आनंद गिरि शामिल हैं। पट्टाभिषेक समारोह के लिए गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश भर के पीठाधीश्वरों, महंतों को न्योता भेजा गया है। इसी समारोह में महाकुंभ के लिए छावनी प्रवेश (पेशवाई) की तिथि का एलान भी किया जाएगा।

हमारे अखाड़े का उद्देश्य दबे कुचले, कुचक्र से पीड़ित और जूना अखाड़े से राजनीतिक कारणों से निष्कासित सज्जन तपस्वी महात्माओं को संरक्षण देना है। जिनके पास धन नहीं है, उनको हमारा अखाड़ा योग्यता के अनुसार पद देकर सम्मानित करेगा। नई दिशा एक नया घर दिया जाएगा। - स्वामी आदित्यानंद गोल्ड गिरि, सह संस्थापक श्रीपंच दशनाम गुरुदत्त अखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed