फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 Fire News advance preparation of the UP government averted a major accident

Mahakumbh: योगी सरकार की पहले से की गई तैयारी ने टाला बड़ा हादसा, दो मिनट में पहुंच गई थी दमकल विभाग की टीम

Tue, 21 Jan 2025 01:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jan 2025 01:47 AM IST
सार

आग की भयावहता को देखकर पास के सभी फायर स्टेशनों से गाड़ियां मंगाई गईं। आग बुझाने के दौरान तीन सिलिंडर फटे। इसके बावजूद अग्निशमन विभाग के जांबाज कर्मियों ने जान की परवाह किए बिना करीब 30 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके साथ ही 200-300 अस्थायी पंडालों को पानी की बौछारें मारकर सुरक्षित किया गया।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Fire News advance preparation of the UP government averted a major accident
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में आग की घटना - फोटो : शिव त्रिपाठी

विस्तार

महाकुंभ को लेकर योगी सरकार की व्यापक तैयारी का ही नतीजा था कि रविवार को बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही महज दो मिनट में अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एक-एक कर 45 गाड़ियां पहुंचीं। करीब 1.5 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

महाकुंभ मेला के नोडल मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। आग ने तेजी से घास-फूस की बनी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। मेला कंट्रोल रूम ने तुरंत आरटी सेट के माध्यम से फायर स्टेशन कोतवाली झूंसी और अन्य फायर इकाइयों को सतर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की भयावहता को देखकर पास के सभी फायर स्टेशनों से गाड़ियां मंगाई गईं। आग बुझाने के दौरान तीन सिलिंडर फटे। इसके बावजूद अग्निशमन विभाग के जांबाज कर्मियों ने जान की परवाह किए बिना करीब 30 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके साथ ही 200-300 अस्थायी पंडालों को पानी की बौछारें मारकर सुरक्षित किया गया। उपनिदेशक अग्निशमन अमन शर्मा और स्वयं मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बचाव कार्य का नेतृत्व किया।

विज्ञापन

131.48 करोड़ के वाहन व उपकरणों से लैस किया गया है अग्निशमन विभाग
महाकुंभ में लाखों कल्पवासी और करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। यह अपने साथ खाना बनाने का सामान भी लाते हैं। ऐसे में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए इस बार योगी सरकार ने व्यापक इंतजाम किए थे। पूरे मेला क्षेत्र में 50 फायर स्टेशन और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 4,300 फायर हाइड्रेंट बनाए गए हैं।

महाकुंभ क्षेत्र को अग्नि दुर्घटना रहित क्षेत्र बनाने के लिए योगी सरकार ने विभाग को 66.75 करोड़ का बजट आवंटित किया है, जबकि विभागीय बजट 64.73 करोड़ है। इस प्रकार, कुल 131.48 करोड़ रुपये की लागत से वाहन व उपकरणों की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं अलग-अलग प्रकार के 351 से अधिक अग्निशमन वाहन और दो हजार से अधिक प्रशिक्षित फायरकर्मियों को डिप्लॉय किया गया है।

प्रत्येक अखाड़ों के टेंट अग्निशमन उपकरणों से भी लैस किए गए हैं। यहीं नहीं, मेले की शुरुआत से पूर्व एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ दर्जनों मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिनका हादसे को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed