फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 fair administration claims that the camp will be ready in three days

Mahakumbh 2025: तीन दिन में तैयार होगा शिविर... आज से निर्माण कार्य होगा शुरू, प्रशासन ने झोंकी ताकत

Tue, 21 Jan 2025 12:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:26 AM IST
सार

Mahakumbh Fire: मेला प्रशासन का दावा है कि तीन दिन में शिविर फिर से पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद मेला प्रशासन रात से ही तैयारियों में जुट गया था। सोमवार सुबह ही यहां तीन जेसीबी व 15 ट्रैक्टर लेकर मेला प्रशासन के अफसर पहुंच गए।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 fair administration claims that the camp will be ready in three days
महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर में आग लगने की घटना - फोटो : शिव त्रिपाठी

विस्तार

Maha kumbh Mela: अखिल भारतीय धर्मसंघ श्रीकरपात्र धाम-काशी व गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार सुबह से ही यहां तीन जेसीबी व 15 ट्रैक्टर लगाकर काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


सफाई के बाद शाम होते-होते टिनशेड व अन्य सामान भी पहुंचा दिए गए। मंगलवार से शिविर का निर्माण कार्य शुरू होगा। मेला प्रशासन का दावा है कि तीन दिन में शिविर फिर से पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद मेला प्रशासन रात से ही तैयारियों में जुट गया था। सोमवार सुबह ही यहां तीन जेसीबी व 15 ट्रैक्टर लेकर मेला प्रशासन के अफसर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद मलबा सफाई का काम शुरू किया गया। शाम तक सफाई का काम चलने के बाद शिविर निर्माण के लिए आवश्यक वस्तुएं जैसे टिनशेड, बल्ली समेत अन्य सामान भी पहुंचा दिया गया। मंगलवार से 100 से अधिक मजदूर शिविर निर्माण का काम शुरू करेंगे। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि काम शुरू करा दिया गया है। तीन दिन में शिविर फिर से बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को पुनर्स्थापित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य शिविरों में भेजे गए श्रद्धालु
घटना के बाद शिविर में प्रवास करने वाले करीब एक हजार श्रद्धालुओं को अन्य शिविरों में भेज दिया गया है। गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। जिस तरह से कुछ ही देर में आग पर काबू पाया गया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। नुकसान हुए सामान के बारे में पूछने पर कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई, उनके लिए इससे बढ़कर बात कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed