फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: Decline in hotel bookings after Mauni accident, still no rooms in tent city

Mahakumbh 2025 : मौनी हादसे के बाद होटलों की बुकिंग में गिरावट, टेंट सिटी में अब भी नो रूम

Fri, 31 Jan 2025 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jan 2025 12:36 AM IST
सार

मौनी अमावस्या पर संगम नोज में हुए हादसे की वजह से जहां कुछ लोगों ने अपनी बुकिंग निरस्त कर दी है तो कुछ ने उसे आगे के लिए बढ़ा दिया है। वहीं महाकुंभ नगर में बने टेंट सिटी की बात करें तो वहां बुकिंग केे लिए अब भी मारा मारी मची हुई है।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Decline in hotel bookings after Mauni accident, still no rooms in tent city
टेंट सिटी। सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या पर संगम नोज में हुए हादसे की वजह से जहां कुछ लोगों ने अपनी बुकिंग निरस्त कर दी है तो कुछ ने उसे आगे के लिए बढ़ा दिया है। वहीं महाकुंभ नगर में बने टेंट सिटी की बात करें तो वहां बुकिंग केे लिए अब भी मारा मारी मची हुई है। सात फरवरी तक टेंट सिटी में नो रूम की स्थिति हो गई है। आईआरसीटीसी के टेंट सिटी को लेकर लोग ज्यादा पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर संगम नोज में हुए हादसे की वजह से मुजफ्फरनगर के धीरज कौशिक ने अपनी बुकिंग बृहस्पतिवार को निरस्त कर दी। उन्होंने सिविल लाइंस के एक होटल एक फरवरी से दो फरवरी तक के लिए कमरा बुक कराया था, लेकिन अब वह प्रयागराज नहीं आ रहे हैं। इसी तरह जिले की सीमाएं सील होने की वजह से जिन लोगों को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज आना था उसमें से तमाम लोग यहां नहीं आ सके। कोटा राजस्थान के सुनील शर्मा अपने वाहन से प्रयागराज आ रहे थे, लेकिन फतेहपुर में उन्हें जब सूचना मिली कि प्रयागराज में दूसरे राज्यों के वाहनों की नो इंट्री है तो उन्होंने होटल की बुकिंग निरस्त कर दी।

विज्ञापन

होटल कारोबारी योगेश गोयल बताते हैं कि 28 एवं 29 की जो बुकिंग थी उसमें से कुछ गेस्ट शहर में प्रवेश ही नहीं कर सके। इस वजह से उनकी बुकिंग निरस्त करनी पड़ी। कहा कि पांच फरवरी के बाद से बुकिंग को लेकर पूछताछ बढ़ी है। होटल और रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया कि तकरीबन 20 प्रतिशत की गिरावट तो हुई है लेकिन बसंत के बाद बुकिंग बेहतर है। होटल कारोबारी विदुप अग्रहरि ने भी माना की हादसे की वजह से बुकिंग में गिरावट आई है।

कहा कि अभी प्रयागराज में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शहर में भीड़ की वजह से कस्टमर को होटल तक पहुंचने में दिक्कत तो हो रही है लेकिन तीसरे अमृत स्नान के बाद कुछ हद तक भीड़ कम होने की उम्मीद है। उधर अरैल समेत मेला क्षेत्र के तमाम इलाकों में बनाए गए टेंट सिटी को लेकर लोगों में खासा क्रेज है। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की पहली पसंद टेंट सिटी ही है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा का कहना है कि टेंट सिटी में अगले कुछ दिन जगह नहीं है। फिर भी लोग ऑनलाइन चेक करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed