फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maha Kumbh will be situated in an area of four thousand hectares on the sands of Sangam

प्रयागराज : संगम की रेती पर चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसेगा महाकुंभ, 18 हजार हेक्टेयर में होगी पार्किंग

Sun, 24 Sep 2023 06:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 06:37 AM IST
सार

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने सबसे पहले कुंभ -2019 के अनुभवों को साझा किया। पुराने अनुभवों के आधार पर महाकुंभ- 2025 की उन्होंने कार्य योजना प्रस्तुत की। आगामी महाकुंभ में पिछले कुंभ से डेढ़ गुना अधिक भीड़ के आने के अनुमान के आधार पर मेला क्षेत्र के विस्तार का खाका प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
Maha Kumbh will be situated in an area of four thousand hectares on the sands of Sangam
प्रयागराज महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम की रेती पर चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में महाकुंभ बसाया जाएगा। 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के अनुमान के आधार पर महाकुंभ का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। महाकुंभ बसाने के लिए टिन टेंटेज से लेकर गंगा पर बनने वाले पांटून पुलों तक का खाका खींच लिया गया है। शनिवार को मंडलायुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में महाकुंभ को दिव्य-भव्य बनाने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने सबसे पहले कुंभ -2019 के अनुभवों को साझा किया। पुराने अनुभवों के आधार पर महाकुंभ- 2025 की उन्होंने कार्य योजना प्रस्तुत की। आगामी महाकुंभ में पिछले कुंभ से डेढ़ गुना अधिक भीड़ के आने के अनुमान के आधार पर मेला क्षेत्र के विस्तार का खाका प्रस्तुत किया गया। पार्किंग एरिया को 1200 हेक्टेयर से बढ़ाकर 1800 हेक्टेयर करने का प्रस्ताव दिया गया।

विज्ञापन

लगाए जाएंगे 676 कैमरे

पिछली बार कुंभ 3200 हेक्टेयर में बसाया गया था। लेकिन इस बार महाकुंभ बसाने के लिए 4000 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई है। बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सिस्टम (आईट्रिपलसी) के कार्यों में भी विस्तार का प्रस्ताव किया गया है। इसमें अस्थायी सर्विलांस सिस्टम के तहत मेला क्षेत्र में 676 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 12 एएनपीआर कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा।

मेलाधिकारी ने बताया कि पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 120 अस्थाई पार्किंग स्थलों को विकसित किया जा रहा है। जिसमें लगभग 720 सीसीटीवी कैमरे होंगे। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित वाहन गिनने की प्रणाली की व्यवस्था भी होगी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख स्थलों पर रूट मैप लगाने का सुझाव दिया।

फायर सेफ्टी के नोडल चीफ फायर ऑफिसर ने बड़े टेंट की थ्रीडी मॉडलिंग कराते हुए आग लगने की दशा में बचाव के तरीकों की जानकारी दी। सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे कर्नल क्यू ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर करने के दृष्टिगत ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी करते रहने का सुझाव दिया। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने सुगम यातायात के लिए अनुभवी अफसरों से मार्गदर्शन लेने और डॉयल 112 का इंटीग्रेशन मेला कंट्रोल रूम से कराने का सुझाव दिया। अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने की।

विज्ञापन

पार्किंग एरिया में इमेज और वीडियो संदेश भी होंगे प्रसारित

महाकुंभ मेला क्षेत्र में 40 जगहों पर वीएमडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। खासतौर से पार्किंग एरिया में इस स्क्रीन पर इमेज व वीडियो मैसेज प्रसारित किए जाते रहेंगे। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर 126 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही कॉल सेंटर की क्षमता को 20 से बढ़ाकर 40 किया जाएगा। मेला क्षेत्र का गूगल मैप से इंटीग्रेशन किया जाएगा, ताकि विभिन्न स्थलों को गूगल मैप पर देखा जा सके। 

श्रद्धालुओं के लिए चलाई जाएंगी एक हजार शटल बसें

महाकुंभ के दौरान देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 1000 शटल बसें चलाई जाएंगी। साथ ही इस बार 1300 से बढ़ाकर 2000 डीलक्स और महाराजा कॉटेज क्षमता की टेंट सिटी विकसित करने का लक्ष्य है। आईईआरटी के पास एक बड़ा पार्किंग स्थल भी विकसित करने की योजना है। सिविल एयरपोर्ट की क्षमता वृद्धि भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed