फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela: Saints pledge for solidarity

माघ मेलाः संतों ने लिया एकजुटता का संकल्प

Tue, 24 Dec 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela: Saints pledge for solidarity
Magh Mela: Saints pledge for solidarity - फोटो : ALDCOMPACT
प्रयागराज। त्रिवेणी मठ, मंदिर बचाओ समिति के आह्वान पर सोमवार को जुटे संतों ने सीएए और एनआरसी का पुरजोर समर्थन करते हुए शहरियों से आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। कहा, नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उपजे आंदोलन के कारण तोड़फोड़ करके निजी और राष्ट्रीय संपत्ति को जो क्षति पहुंचायी जा रही है, वह अनुचित है। यह हमारा नुकसान है और इससे विकास प्रभावित होगा। हमें बाहर से आने वालों को कतई यह आभास नहीं होने देना है कि हमारी एकता में कोई फूट है। हम सब हमेशा से मिलजुल कर रहे हैं और आगे भी रहेंगे। आपसी भाईचारा बनाए रखने के साथ ही एक बार फिर सभी मिलजुल कर रहने का संकल्प लें।
विज्ञापन

त्रिवेणी बांध स्थित शंकराचार्य मंदिर परिसर में फूलचंद्र दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन राजेंद्र पालीवाल ने किया। बैठक में स्वामी विश्वेशरानंद सरस्वती, स्वामी ओमानंद सरस्वती, स्वामी विश्वंभर दास, स्वामी धनश्याम दास, अजय पांडेय, बीपी शुक्ला, नागेद्र सिंह, सुनील बाजपेयी, प्रकाश चंद्र दुबे, राजेश तिवारी, संतोष भारद्वाज, जितेन्द्र गौड, स्वामी लक्ष्मण दास, श्याम सूरत पांडेय, वीरेन्द्र तिवारी, राजेश पाठक, अनुज तिवारी, सुरेन्द्र पांडेय, राजेश तिवारी पप्पू, रवि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed