{"_id":"619e72f01dc4b01f656e0b57","slug":"magh-mela-prayagraj-work-on-construction-of-pontoon-bridges-started-in-magh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला प्रयागराज : माघ मेले में पांटून पुलों के निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला प्रयागराज : माघ मेले में पांटून पुलों के निर्माण का कार्य शुरू
Wed, 24 Nov 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
magh mela
- फोटो : prayagraj
माघ मेले के लिए बुधवार से पांटून पुलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण लोक निर्माण विभाग खंड चार की ओर से कार्यदायी संस्थाओं के जरिए कराया जा रहा है। निर्माण कार्य झूंसी की तरफ से शुरू किया गया है। मेला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक सबसे पहले ओल्ड जीटी रोड और काली मार्ग पर पांटून पुल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मेले में इस बार सात पांटून पुल बनाए जाने हैं। ओल्ड जीटी रोड का काम सबसे पहले शुरू किया गया है। काम की शुरूआत झूंसी की तरफ से हुई है। वहां बुधवार को 10 पांटून गिराए गए हैं। बृहस्पतिवार को काम में और तेजी आएगी। ओल्ड जीटी रोड और काली मार्ग पर पांटून पुल का काम साथ-साथ कराया जाएगा। बृहस्पतिवार से काली मार्ग के लिए पांटून गंगा में गिराए जाएंगे।
विज्ञापन
अभियंताओं के मुताबिक पांटून पुल के बनने के बाद ही मेला बसाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस बार गंगा में लगातार पानी बने रहने से मेले की तैयारी पिछड़ गई है। नवंबर समाप्त होने को है। पूर्व के वर्षों में अब तक पांटून पुलों का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाता था लेकिन इस बार पूरे क्षेत्र में पानी देर तक जमे रहने से काम शुरू नहीं हो सका है। इसलिए टेंडर प्रक्रिया भी देर से पूरी हुई है।
विज्ञापन
मेला में पांच पांटून पुल रेलवे लाइन के उत्तर की ओर और दो पांटून पुल फाफामऊ में बनाए जाएंगे। इन दोनों पांटून पुलों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तीन अन्य पांटून पुलों का निर्माण होगा। उसके बाद फाफामऊ में दोनों पांटून पुल बनाए जाएंगे।