माघ मेला प्रयागराज : इस बार रामबाग से ही होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन
प्रयागराज रामबाग से पहली मेला स्पेशल सुबह 7.20 बजे बनारस के लिए चलेगी। इसका बीच के सभी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इसके बाद दूसरी मेला स्पेशल सुबह 11 बजे चलेगी। वहीं प्रयागराज संगम पर 11-11 कोच के दो रेक लखनऊ मंडल ने भेजे हैं। भीड़ बढ़ने पर इन दोनों रेक का इस्तेमाल रेलवे द्वारा किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्राति के अवसर पर रेलवे द्वारा इस बार सिर्फ प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन से ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यहां से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे ने जारी कर दी है। हालांकि इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन और उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी जारी नहीं की गई है। इन दोनों ही स्टेशन पर रेलवे की ओर से जरूरत पड़ने पर ही स्पेशल ट्रेनों के संचालन की बात कही गई है।
प्रयागराज रामबाग से पहली मेला स्पेशल सुबह 7.20 बजे बनारस के लिए चलेगी। इसका बीच के सभी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इसके बाद दूसरी मेला स्पेशल सुबह 11 बजे चलेगी। वहीं प्रयागराज संगम पर 11-11 कोच के दो रेक लखनऊ मंडल ने भेजे हैं। भीड़ बढ़ने पर इन दोनों रेक का इस्तेमाल रेलवे द्वारा किया जाएगा।
वहीं एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा का कहना है कि जंक्शन पर भी जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। इसलिए समय सारिणी जारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि जंक्शन पर यात्रियों का प्रवेश सिटी साइड में बनाए गए चार यात्री आश्रय स्थल से रूटवार होगा। आरक्षित टिकट वाले यात्रियों से कहा गया है कि वह ट्रेन रवानगी के एक घंटे पूर्व स्टेशन पहुंचे।
सिविल लाइंस और जीरोरोड से ही चलेंगी बसें
माघ मेले के लिए यूपी रोडवेज द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर सिविल लाइंस बस स्टेशन और जीरोरोड बस स्टेशन से ही बस चलाने की तैयारी की गई है। रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर 970 बस चलाने की तैयारी है।
प्रयागराज में अन्य डिपो की बसें भी आ गई हैं। हालांकि आज यहां बाहर से आने वाले यात्रियों की संख्या अनुमान से कम ही रही। उन्होंने बताया कि कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, दिल्ली, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर रूट की बसें सिविल लाइंस एवं बांदा, मिर्जापुर रूट की बसों का संचालन जीरोरोड बस स्टेशन से होगा।
संगम क्षेत्र में 15 जनवरी तक वाहनों के प्रवेश पर रोक
मकर संक्रांति के मद्देनजर मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान केवल प्रशासनिक व चिकित्सीय वाहन ही जा सकेंगे। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन प्लाट नं 17, पांटून पुल वर्कशाप, गल्ला मण्डी दारागंज, हेलीपैड, काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल में, ओल्ड जीटी कछार पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।
इसके अलावा संगम आने वाले श्रद्धालुओं को जीटी जवाहर से प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद काली सड़क से होते हुए काली रैंप होकर वह संगम अपर मार्ग से संगम तक जा सकेंगे। वापसी में संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग से होते हुए इंटरलॉकिंग मार्ग से जगदीश रैंप एवं त्रिवेणी मार्ग चौराहे से पार्किंग स्थल पर पहुंचेंगे।
प्रवेश जीटी जवाहर और निकास हर्षवर्धन चौराहे जाने वाले मार्ग से होगा। मेला एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताय कि प्रमुख स्नान पर्वों पर अक्षयवट दर्शन बंद रहेगा। सामान्य दिनों में श्रद्धालु सुबह सात से शाम 5.30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।