{"_id":"603a63b0dfdd8a3a5a7c3666","slug":"magh-mela-prayagraj-fierce-fire-in-lavkush-seva-mandal-s-camp-five-tents-ashes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Magh Mela Prayagraj : लवकुश सेवा मंडल के शिविर में भीषण आग, पांच टेंट राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Magh Mela Prayagraj : लवकुश सेवा मंडल के शिविर में भीषण आग, पांच टेंट राख
Sun, 28 Feb 2021 01:23 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : माघ मेले में लवकुश सेवा मंडल के शिविर में भीषण आग लग गई।
- फोटो : prayagraj
माघी पूर्णिमा स्नान पर्व शनिवार की सुबह अयोध्या के प्रसिद्ध लवकुश सेवा मंडल के शिविर में भीषण आग लग गई। इस दौरान पांच टेंट जलकर राख हो गए। एक बाइक समेत लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। आग इतनी भीषण थी कि हवा के झोंके से दूसरे शिविरों में गिरी चिंगारी से लपटें उठने लगीं। अफरा-तफरी के बीच आग फैलने पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
त्रिवेणी मार्ग पर पुरी के शंकराचार्य के शिविर के ठीक सामने लवकुश सेवा मंडल अयोघ्या के शिविर में दिन के करीब 11 बजे आग लग गई। कहा जा रहा है कि कुछ कल्पवासियों ने स्नान के बाद सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी थी और दीपक, कपूर जलाकर छोड़ दिया था। अशंका है कि इसी दौरान दीपक से आग पुआल और कपड़ों में होते हुए टेंट तक पहुंच गई। देखते-देखते आगे ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिस समय आग लगी, उस वक्त माघी पूर्णिमा स्नान के लिए त्रिवेणी मार्ग पर संतों-भक्तों का रेला चल रहा था।
विज्ञापन
prayagraj news : माघ मेले में लवकुश सेवा मंडल के शिविर में भीषण आग लग गई।
- फोटो : prayagraj
धुएं का गुबार और लपटों को देख अफरा -तफरी मच गई। कुछ देर में ही कल्पवासी अग्निशमन केंद्र के अलावा खाक चौक फायर स्टेशन समेत अन्य जगहों से दमकल के साथ जवानों ने जलते हुए शिविर को चारों तरफ से घेर लिया। दमकलकर्मियों की तत्परता से कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया , लेकिन तबतक पांच टेंट राख हो गए। शिविर के संचालक और लवकुश मंदिर अयोध्या के महंत राम केवल दास ने चार लाख से अधिक से नुकसान का अनुमान व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि तीन टेंट खाली थे, जबकि दो में सामान भरा हुआ था।