{"_id":"5e1830958ebc3e879a40a3af","slug":"magh-mela-opening-a-holy-dip-in-the-sangam-on-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेले का आगाज: पौष पूर्णिमा पर संगम में 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेले का आगाज: पौष पूर्णिमा पर संगम में 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य डुबकी
Fri, 10 Jan 2020 01:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
magh mela 2020
- फोटो : magh mela 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम तट पर पौष पूर्णिमा स्नान शुक्रवार की सुबह शुरू हो गया। देश के कोने -कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड के बीच संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। त्रिवेणी तट पर जप, तप, ध्यान के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने शुरू किया कल्पवास दोपहर 12 बजे कर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। रेती पर आस्था की पगडंडियों पर स्नानार्थियों का रेला चलने लगा है। झूंसी से संगम और सिविल लाइंस से संगम जाने वाले मार्गों के अलावा पांटून पुलों पर यातायात वन-वे करते हुए सुरक्षा चुस्त कर दी गई।
विज्ञापन
इसी के साथ माघ मेले का शुभारंभ हो गया और साधु-संतों, तीर्थपुरोहितों के शिविरों में कल्पवासी जप, तप, ध्यान में जुट गए। शीत लहर के बावजूद आधी रात के बाद से ही संगम पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ने लगी। भोर तक संगम नोज से लेकर गंगा के पांच किमी के दायरे में बने स्नान घाटों पर श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे लगाने लगे। 6:51 बजे ब्रह्म मुहूर्त से स्नान आरंभ हुआ और पुण्य की डुबकी लगने लगी।
विज्ञापन
इसी के साथ स्नान, दान, ध्यान, व्रत, पूजन के साथ रेती पर लाखों श्रद्धालुओं का मोक्ष की कामना से कल्पवास आरंभ हो गया। दोपहर बाद तक संगम तट पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। माघ मेला के प्रभारी अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने दोपहर 12 बजे तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने का दावा किया।
विज्ञापन