फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela Many sick in the camps two Kalpawasi refer from Triveni Hospital, more than 300 patients came in 2

Magh Mela : शिविरों में कई बीमार, त्रिवेणी अस्पताल से दो कल्पवासी रेफर, 24 घंटे में आए 300 से अधिक मरीज

Mon, 09 Jan 2023 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 11:18 PM IST
सार

मेला क्षेत्र के सेक्टर दो स्थित त्रिवेणी अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों केदौरान इस अस्पताल में तीन सौ से अधिक कल्पवासियों ने प्राथमिक उपचार कराया। कोहरा और गलन बढ़ने से  कल्पवासियों में ठंड लगने, पेट दर्द, जुकाम की शिकायतें ज्यादा आ रहीं हैं।

विज्ञापन
Magh Mela Many sick in the camps two Kalpawasi refer from Triveni Hospital, more than 300 patients came in 2
Prayagraj News : माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पौष पूर्णिमा से पहले कड़ाके की सर्दी के बीच माघ मेेला में बसे कल्पवासियों के शिविरों में बीमारियां डेरा डालने लगी हैं। सेक्टर दो के त्रिवेणी अस्पताल में सोमवार को उपचार के लिए आए नौ मरीजों में से दो की हालत गंभीर होने पर शहर के अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान इस अस्पताल की ओपीडी में तीन सौ से अधिक मरीज आ चुके हैं।

विज्ञापन


मेला क्षेत्र के सेक्टर दो स्थित त्रिवेणी अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों केदौरान इस अस्पताल में तीन सौ से अधिक कल्पवासियों ने प्राथमिक उपचार कराया। कोहरा और गलन बढ़ने से  कल्पवासियों में ठंड लगने, पेट दर्द, जुकाम की शिकायतें ज्यादा आ रहीं हैं। सोमवार को एक शिविर में हाथ में चोट लगने के बाद कल्पवासी को त्रिवेणी अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मोती लाला नेहरू मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह पेट दर्द से परेशान एक कल्पवासी ही हालत में सुधार न आने पर उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। अन्य सात मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। माघ मेला के स्वस्थ्य विभाग के प्रभारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि दो ऐसे मरीज त्रिवेणी अस्पताल में लाए गए थे, जिनमें एक को एसआरएन और दूसरे को मोती लाल नेहरू मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

त्रिवेणी अस्पताल आपरेशन थिएटर स्थापित
त्रिवेणी अस्पताल में आपरेशन थियेटर भी स्थापित कर दिया गया है। यहां जरूरत पड़ने पर किसी भी गंभीर रूप से बीमार मरीज का आपरेशन भी किया जा सकेगा। 20 बेड वाले इस अस्पताल में आपरेशन केलिए दो बेड की व्यवस्था की गई है।
 

गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव की भी सुविधा
माघ मेले में पहली बार प्रसव की भी सुविधा मिल सकेगी। त्रिवेणी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के प्रसव लिए दो बेड आरक्षित किए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर प्रसव भी कराया जा सके।

त्यागी भक्तमाल बड़ा अखाड़ा में अन्नक्षेत्र आज से आरंभ
अखिल भारतीय त्यागी भक्तमाल बड़ा अखाड़ा श्रीधाम वृंदावन का शिविर महावीर मार्ग पर लगा हुआ है।  महामंडलेश्वर स्वामी राघव दास ने बताया कि शिविर में  अन्नक्षेत्र मंगलवार को दिन के 11 बजे से शुरू होकर माघी पूर्णिमा तक चलेगा। अन्नक्षेत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य यजमान रवि चंद्र यादव उर्फ बऊ यादव है। महामंडलेश्वर स्वामी राघवदास महराज ने बताया कि शिविर में कथा, प्रवचन, हवन- पूजन और विशाल भंडारा चलता रहेगा।

माघ मेला में शाही अंदाज में निकाली जाएगी रामानंदाचार्य की शोभायात्रा

भक्तिमार्गी परंपरा के प्रवर्तक जगदगुरु रामानंदाचार्य की जयंती पर 14 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सोमवार को खाक चौक व्यवस्था समिति की बैठक में संतों, महंतों, महामंडलेश्वरों ने शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मेले में भूमि आवंटन  और संतों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की गई।

महावीर मार्ग स्थित सतुआ बाबा के शिविर में खाक चौर व्यवस्था समिति की हुई बैठक में रामानंदाचार्य जयंती के रूट के साथ ही इंतजामों पर मंथन किया गया। संतों ने तय किया कि शाही अंदाज में बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा रामानंद अ मार्ग पर स्थित विजयराम भक्तमाल आश्रम के शिविर से निकाली जाएगी। यात्रा त्रिवेणी पांटून पुल से होकर त्रिवेणी बांध होते हुए संगम तक जाएगी। वहां सविधि पूजन, आरती के बाद शोभायात्रा पुन: उसी स्थल पर आकर विराम लेगी।

समिति के महामंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ने वैष्णव संतों के अलावा भक्तों और कल्पवासियों से जयंती शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। इस मौकेपर महामंडलेश्वर जयराम दास, खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महंत दामोदर दास, महंत जगत राम दास, महंत ब्रजभूषण दास समेत सैकड़ों की तादाद में संत उपस्थित थे।

बंशीवट आश्रम के शिविर में सवा लाख रुद्राक्ष महायज्ञ 11 जनवरी से
माघ मेला के महावीर मार्ग पर सिद्ध पीठ बंशीवट वृंदावन के शिविर में बुधवार को सवा लाख रुद्राक्ष महायज्ञ आरंभ होगा। इस दौरान श्रीमद भागवत कथा का भी श्रीगणेश होगा। इस शिविर में सवा लाख रुद्राक्ष महायज्ञ का श्रीगणेश होगा। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवा लाख रुद्राक्ष से महादेव का अभिषेक करेंगे। इसमें संत, महात्मा और श्रद्धालु शामिल होंगे। शिविर के संयोजक स्वामी बृजमोहन दास बंशी बाबा ने बताया कि प्रयाग महात्म्य सहित अन्य धार्मिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इस दौरान प्रदेश ही नहीं देश के कोने- कोने से शिष्य पहुंचेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी जयरामदास ने बताया कि सवा लाख रुद्राक्ष माघ मेला स्थित शिविर में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed