फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela 2026 Colour coding on all seven routes, identification through symbolic signs

Magh Mela 2026: सातों के मार्गों पर कलर कोडिंग, प्रतीकात्मक चिह्नों से मिलेगी पहचान

Sat, 20 Dec 2025 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 07:15 PM IST
सार

माघ मेला 2026 के दौरान सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में जनपद व मेला क्षेत्र के साइनेज प्लान को लेकर बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
Magh Mela 2026 Colour coding on all seven routes, identification through symbolic signs
Magh Mela 2026 : माघ मेले में रेलवे स्टेशनों की कलर कोडिंग की गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेला 2026 के दौरान सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में जनपद व मेला क्षेत्र के साइनेज प्लान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुष्कर वर्मा ने जनपद के साइनेज प्लान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि माघ मेले के दृष्टिगत 5200 से अधिक साइनेज लगाए जाने की योजना है। साइनेज लगाने के लिए स्थानों का चिह्नांकन सात वर्गों में किया गया है। ये साइनेज डायवर्जन प्वाइंट, जनपदीय सीमा, पार्किंग व होल्डिंग एरिया, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, प्रमुख चौराहों और मेला क्षेत्र की सीमाओं पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके तहत जौनपुर मार्ग पर ग्रे, वाराणसी मार्ग पर मस्टर्ड, मिर्जापुर/सोनभद्र मार्ग पर गुलाबी, रीवा/सतना मार्ग पर वायलेट, कानपुर/कौशाम्बी मार्ग पर पीला, लखनऊ मार्ग पर हरा तथा सुल्तानपुर मार्ग पर भूरे रंग के साइनेज लगाए जाएंगे। पार्किंग, होल्डिंग एरिया तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर लगाए जाने वाले साइनेजों पर सभी इमरजेंसी नंबर, मेला हेल्पलाइन और संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस मौके पर एडीआरएम एनसीआर दीपक कुमार, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हिमेश तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed