फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela 2023 Rashtra Raksha Mahayagya begins with Chakravarti Parikrama, five lakh sacrifices will be made

माघ मेला 2023 : चक्रवर्ती परिक्रमा के साथ राष्ट्र रक्षा महायज्ञ आरंभ, डाली जाएंगी पांच लाख आहूतियां

Sat, 07 Jan 2023 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 12:24 AM IST
सार

महाकाल की यज्ञशाला शुक्रवार की शाम राष्ट्ररक्षा और सर्व मंगल की कामना के साथ वेदमंत्रों, आहुतियों से गूंज उठी। इसी के साथ सवा पांच लाख रुद्राक्ष से बने महाकाल की यज्ञशाला में महीने भर चलने वाले राष्ट्ररक्षा महायज्ञ के साथ दीपदान भी आरंभ हो गया।

विज्ञापन
Magh Mela 2023 Rashtra Raksha Mahayagya begins with Chakravarti Parikrama, five lakh sacrifices will be made
Magh Mela : पौष पूर्णिमा पर खाक चौक से संगम तक दंडवत परिक्रमा करते बाल ब्रह्मचारी मौनी जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकाल की यज्ञशाला शुक्रवार की शाम राष्ट्ररक्षा और सर्व मंगल की कामना के साथ वेदमंत्रों, आहुतियों से गूंज उठी। इसी के साथ सवा पांच लाख रुद्राक्ष से बने महाकाल की यज्ञशाला में महीने भर चलने वाले राष्ट्ररक्षा महायज्ञ के साथ दीपदान भी आरंभ हो गया। इससे पहले यज्ञ संयोजक मौनी बाबा ने यज्ञशाला से लेटकर संगम तक चक्रवर्ती परिक्रमा यात्रा निकाली।

विज्ञापन




विज्ञापन




चक्रवर्ती परिक्रमा यात्रा सुबह आठ बजे सेक्टर तीन स्थित महावीर मार्ग से निकाली गई। बाजेगाजे के साथ निकाली गई इस परिक्रमा में मौनी बाबा के साथ कई युवा संत और भक्त ध्वजा-पताका लेकर चल रहे थे। परिक्रमा यात्रा महावीर पांटून पुल से गुजर रही थी, तभी विपरीत दिशा से पुलिस की बस आ गई। बस आने के बाद यात्रा में व्यवधान की नौबत देख संत शोर-शराबा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Magh Mela 2023 Rashtra Raksha Mahayagya begins with Chakravarti Parikrama, five lakh sacrifices will be made
Magh Mela : खाक चौक से दंडवत परिक्रमा करते हुए संगम पहुंचे मौनी स्वामी। - फोटो : अमर उजाला।
संतों की नाराजगी देख पुलिस को बस बैक कर पुल से हटानी पड़ी, तब जाकर यात्रा आगे बढ़ सकी। इसके बाद परिक्रमा कर मौनी बाबा यज्ञ मंडप पहुंचे। उन्होंने बताया कि सहस्त्र त्रिशूल वेदी पर प्रत्यंगिता माता की आराधना की जाएगी। इस यज्ञशाला में राष्ट्र रक्षा की कामना से सवा पांच लाख आहुतियां दी जाएंगी। साथ 1.51 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मौनी बाबा ने बताया कि इस यज्ञ में शत्रु पराजय के लिए विशेष आहुतियां दी जाएंगी। यह मौनी बाबा की 588वीं परिक्रमा यात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed