फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh mela 2020 and pared ground dispute

जल निगम के स्टोर पर छावनी परिषद कर सकती है कब्जा

Thu, 14 Nov 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Magh mela 2020 and pared ground dispute
Magh mela 2020 and pared ground dispute - फोटो : CITY DESK
परेड क्षेत्र में सेना के बाद अब छावनी परिषद भी एक्शन मोड में आई, अवैध निर्माण की जद में जल निगम का स्टोर भी
विज्ञापन

तीन सप्ताह में नोटिस का जवाब न आया तो अवैध निर्माण हटाने की परिषद करेगी कार्रवाई
प्रयागराज। परेड क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सेना के बाद अब छावनी परिषद भी एक्शन मोड में आ गई है। छावनी परिषद की ओर से परेड क्षेत्र के बेनी बांध स्थित 18 अवैध पक्के निर्माण चिह्नित किए गए हैं। इसकी सार्वजनिक सूचना छावनी परिषद की ओर से बुधवार को जारी कर दी गई है। छावनी परिषद की ओर से जो अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं, उनमें जल निगम का स्टोर भी शामिल है। पहले इसी स्टोर को जल निगम का गेस्ट हाउस भी कहा जाता था। तीन सप्ताह बाद छावनी परिषद जल निगम के स्टोर को अपने कब्जे में ले सकती है।
सेना द्वारा पिछले दिनों चले अभियान के दौरान कई अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के बाद छावनी परिषद और सेना दोनों ने ही वहां संयुक्त सर्वे किया था। इस सर्वे के दौरान ऐसे पक्के निर्माण चिह्नित किए गए जो बेनी बांध और किला क्षेत्र के आसपास बनाए गए हैं। इस दौरान जल निगम का स्टोर समेत कुल 18 निर्माण सर्वे के दौरान ऐसे मिले, जो रक्षा मंत्रालय की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने हुए हैं। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अमित कुमार बाबूराव के मुताबिक जल निगम के स्टोर के अलावा बांध पर बने कुछ पक्के निर्माण एवं हनुमान मंदिर के आसपास की कुछ दुकानें सर्वे के दौरान ऐसी मिलीं, जो अवैध रूप से बनाई गई हैं। इसकी सार्वजनिक सूचना जारी करने के साथ ही संबंधित कब्जाधारकों को नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस के माध्यम से कहा गया है कि वह रक्षा मंत्रालय की भूमि से अपना कब्जा तीन सप्ताह के अंदर हटा लें।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में 24 दुकानें ही छावनी परिषद की वैध
छावनी परिषद की ओर से बुधवार को मेला क्षेत्र की 24 दुकानों की सूची जारी की गई जो वैध हैं। मुख्य अधिशासी अधिकारी के मुताबिक बाकी अन्य दुकानें को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि माघ मेला क्षेत्र में एक वर्ष के लिए ही दुकानों की नीलामी मेला प्राधिकरण और छावनी परिषद की ओर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी परिषद को मेला प्रशासन देगा कुंभ मेले की आय का मुनाफा
कुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में लगी दुकानों से हुए मुनाफे का शेयर छावनी परिषद को भी मिलेगा। पिछले कुछ माह से छावनी परिषद द्वारा कुंभ के दौरान हुई आय से छावनी परिषद का शेयर दिए जाने को कहा जा रहा था। अब कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने इलाहाबाद बैंक को पत्र लिखकर कैंट बोर्ड के खाते में रुपये भेजने की बात कही है। बताया जा रहा है कि भुगतान की राशि 4.50 लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed