फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mafia Atiq wife Shaista Parveen will contest the mayor's election, again serious allegations agai

शौहर की राह पर बेगम : अतीक की पत्नी बोली- बहन जी तैयार हुईं तो लडूंगी मेयर का चुनाव

Fri, 11 Nov 2022 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 08:23 PM IST
सार

शाइस्ता ने एक बार फिर पुलिस अफसरों पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि आईजी जमीन की प्लाटिंग में पार्टनर हैं और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश का नाम लेकर पैसा खुद लेते हैं। कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर भ्रष्टाचार की जांच जरूर कराएंगी। 

विज्ञापन
Mafia Atiq wife Shaista Parveen will contest the mayor's election, again serious allegations agai
प्रेसवार्ता को संबोधित करतीं माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की बेगम शाइस्ता परवीन भी अपने शौहर की राह पर हैं। मुस्लिम-दलित गठजोड़ के सहारे उनकी नजर मेयर की कुर्सी पर है। इसके लिए वह जल्द ही मायावती से मिलेंगी और बसपा-एआईएमआईएम का गठबंधन बनाने पर राजी करेंगी। उनका कहना है कि मायावती तैयार हुईं तो वह गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडूंगी। 

विज्ञापन



शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाइस्ता ने बताया कि मेयर का चुनाव लड़ने को उन्हें पति अतीक अहमद ने कहा है। साबरमती जेल में मिलने जाने के दौरान उन्होंने यह बात कही। कहा कि उनके पति की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ को लेकर कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई है कि हम डर से ऐसा कर रहे हैं। जबकि यह गलत है। शाइस्ता ने एक बार फिर पुलिस अफसरों पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि आईजी जमीन की प्लाटिंग में पार्टनर हैं और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश का नाम लेकर पैसा खुद लेते हैं। कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर भ्रष्टाचार की जांच जरूर कराएंगी।

विज्ञापन

शाइस्ता ने मैनपुरी उपचुनाव व मदरसों पर भी अपनी बात रखी। कहा कि धार्मिक शिक्षा का हक सबको है, ऐसे में सरकार को मदरसों के संबंध में नीति पर पुन: विचार करना चाहिए। उधर, आरोपों के संबंध में आईजी डॉ. राकेश सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि शासन के आदेश पर माफिया व उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह जारी रहेगी।


मैनपुरी से शिवपाल को है चुनाव लड़ने का हक
अतीक की पत्नी शाइस्ता ने मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाने की हिमायत की। शाइस्ता ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाने पर कहा कि वह मुलायम परिवार का खून नहीं हैं। वहां से चुनाव लड़ने का हक शिवपाल यादव को है। 

बसपा ने साधी चुप्पी
एआईएमआईएम से बसपा के गठबंधन वाले बयान पर बसपा के स्थानीय नेता कुछ भी कहने से बचते रहे। जिलाध्यक्ष बाबू लाल भंवरा का कहना है कि अभी तक उनके पास पार्टी आलाकमान की तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं है। पार्टी के बड़े नेता जो निर्णय लेंगे, उसको सभी कार्यकर्ता मानेगे।

विज्ञापन

पांच बार विधायक, एक बार सांसद रह चुका है अतीक

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अतीक अहमद को एक खतरनाक बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता है। वो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लोकसभा सीट फूलपुर से सांसद रह चुका हैं। इसके पहले वह शहर पश्चिमी सीट से लगातार पांच बार विधायक रह चुका है। प्रयागराज में कभी उसके नाम का सिक्का चलता था। बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के बाद उसकी मुश्किलें बढ़ने लगीं और फिर वह कभी जनता का विश्वास नहीं जीत सका। 


एआईएमआईएम ने 2022 में शहर पश्चिमी से बनाया था प्रत्याशी
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 2022 में शहर पश्चमी से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन ऐन वक्त पर शाइस्ता परवीन ने पर्चा दाखिल करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed