फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   madhyamik shkisha seva chayan board released tgt result

चयन बोर्ड ने नहीं माना कोर्ट का आदेश, टीजीटी, प्रवक्ता का रिजल्ट जारी

Sat, 29 Feb 2020 10:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
madhyamik shkisha seva chayan board released tgt result
madhyamik shkisha seva chayan board released tgt result
प्रवक्ता नागरिक शास्त्र में याचिकाकर्ता को साक्षात्कार में शामिल करने का हाईकोर्ट ने दिया था निर्देश
विज्ञापन

परीक्षार्थी की ओर से न्यायालय की अवमानना के खिलाफ याचिका दाखिल करने की तैयारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने शुक्रवार को देर रात टीजीटी-2016 एवं प्रवक्ता-2016 का परिणाम जारी कर दिया। आयोग की ओर से प्रवक्ता नागरिक शास्त्र, इतिहास, वाणिज्य, सैन्य विज्ञान, संगीत गायन, उर्दू, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, तर्कशास्त्र, जीव विज्ञान, कृषि, संगीत वादन, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान का परिणाम जारी कर दिया है।
प्रवक्ता नागरिक शास्त्र की लिखित परीक्षा में शामिल सोहिनी देवी को कोर्ट ने साक्षात्कार में शामिल करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद भी चयन बोर्ड ने अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल नहीं किया और 28 फरवरी को देर रात परिणाम जारी कर दिया। साक्षात्कार में शामिल किए बिना परिणाम जारी करने पर अभ्यर्थी ने कोर्ट में अवमानना की याचिका दाखिल करने की बात कही है। परीक्षार्थियों का आरोप है कि चयन बोर्ड उनकी आपत्तियों को दरकिनार करके मनमाने तरीकेसे परिणाम जारी कर रहा है। चयन बोर्ड ने इसी के साथ ही प्रवक्ता-2016 अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र के साक्षात्कार के बाद सफल अभ्यर्थियों का पैनल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

टीजीटी-2016 का परिणाम जारी
चयन बोर्ड ने टीजीटी गणित में बालक में 1168 एवं बालिकाओं में 89, कृषि में बालक वर्ग में 115, कामर्स में बालक वर्ग में 37, बंगला में बालिका वर्ग में दो, संगीत वादन बालिका में आठ, संगीत गायन बालक में छह, सिलाई में बालक में पांच, उर्दू में बालक वर्ग में 57 अभ्यर्थियों को सफल के पैनल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीजीटी हिंदी, संस्कृत के आठ सवाल गलत, सभी को मिलेगा समान अंक
चयन बोर्ड की ओर से 28 फरवरी को देर रात घोषित टीजीटी हिंदी, संस्कृत की संशोधित उत्तर कुंजी में आठ-आठ सवालों को गलत मानते हुए सभी परीक्षार्थियों को इन प्रश्नों के लिए समान अंक देने का निर्णय लिया है। टीजीटी कला के चार सवाल गलत पाए गए हैं, इन सभी प्रश्नों में परीक्षार्थियों को बराबर अंक मिलेगा। चयन बोर्ड ने संशोधित उत्तर कुंजी जारी करते हुए लिखित परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed