फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maa tujhe Pranam The winners of the painting competition got the prize

मां तुझे प्रणाम : बेहतर इंसान बनने के साथ लें देशसेवा का संकल्प, कुलपति प्रो. एके सिंह ने बच्चों में भरा जोश

Fri, 12 Aug 2022 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 12:08 AM IST
सार

बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भइया’ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह ने विजेताओं को आशीर्वचन देते हुए उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की सीख दी।

विज्ञापन
Maa tujhe Pranam The winners of the painting competition got the prize
Prayagraj News : चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर ‘मां तुझे प्रणाम’ अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच आयोजित ‘रंगोत्सव...आजादी का’ चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को बृहस्पतिवार को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भइया’ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह ने विजेताओं को आशीर्वचन देते हुए उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की सीख दी। कहा, अमर शहीदों की कुर्बानी से हमें जो आजादी मिली है, उसे बनाए रखना होगा। हम जिस भी विधा में हों, उसी माध्यम से देशसेवा करने का संकल्प लें।
विज्ञापन



इससे पहले उन्होंने ‘अमर उजाला’ की ओर से सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र तथा उपहार प्रदान किया। बतौर अभिभावक विजेताओं से बातचीत करते हुए उन्हें जीवन मूल्यों से जोड़ा। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर भी दिए। ‘अमर उजाला’ दफ्तर में हुए समारोह में रज्जू भइया विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ.अविनाश कुमार श्रीवास्तव सहित विजेताओं के अभिभावक भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maa tujhe Pranam The winners of the painting competition got the prize
Prayagraj News : चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत। - फोटो : अमर उजाला।

पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी
चित्रकला प्रतियोगिता के दोनों वर्गो में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं के अतिरिक्त दस-दस सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इसके तहत कनिष्ठ वर्ग में गंगा गुरुकुलम के आदित्य गौतम को प्रथम, पतंजलि ऋषिकुल के शिवमूर्ति गोस्वामी को द्वितीय तथा ज्वाला देवी -सिविल लाइंस के दिव्यांशु मिश्रा को तृतीय पुरस्कार मिला।


वहीं वरिष्ठ वर्ग में रामचंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रिंसी सिंह को प्रथम, केपी इंटर कॉलेज के अंकित सोनी को द्वितीय तथा ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के सीमांशु कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला।


जिन्हें मिला सांत्वना पुरस्कार
कनिष्ठ वर्ग में ज्वाला देवी के स्वराज शर्मा, गोल्डेन जुबिली के आशीर्वाद तिवारी, गंगा गुरुकुलम की नित्या चौधरी, रविन रानोहम, पंतजलि ऋषिकुल के अथर्व शर्मा, जीजीआईसी की श्रेया कनौजिया, महाप्रभु पब्लिक स्कूल की श्रेया शुक्ला, ज्वाला देवी सिविल लाइंस के राघव पांडेय, मजीदिया के सलमान अनवर, कर्नलगंज इंटर कॉलेज के नैतिक पटेल पुरस्कृत किए गए।


वहीं वरिष्ठ वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की नंदिता कुमारी, श्रेजल निषाद, चित्रलेखा, जीजीआईसी की तान्या गुप्ता, माही गुप्ता, ज्वाला देवी के उज्ज्वल कुमार, अंकुर सिंह, असीम सिंह, पतंजलि ऋषिकुल की आस्था मिश्रा, पं.रामचंद्र स्कूल के विशाल बजाज को सांत्वना पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed