फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   M Yogi helipad made near HT line engineers may be in trouble

Prayagraj : सीएम योगी का हेलीपैड बना दिया एचटी लाइन के पास, अभियंताओं पर गिर सकती है गाज

Mon, 30 Oct 2023 10:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 10:29 AM IST
सार

पीडब्ल्यूडी के कुंभ मेला डिवीजन के एई धनीराम, अवर अभियंता वीके वर्मा और ज्ञानेंद्र सिंह को हेलिपैड निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। अफसरों ने कई दौर में सभास्थल का मुआयना भी किया और पास में ही खेत में हेलिपैड का निर्माण कराने लगे।

विज्ञापन
M Yogi helipad made near HT line engineers may be in trouble
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाईटेंशन लाइन के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिपैड बनाने वाले पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं पर गाज गिर सकती है। सोरांव में सभास्थल के नजदीक खेत में हाईटेंशन लाइन के पास बने हेलिपैड को सुरक्षा कारणों से आनन-फानन में दूसरी जगह स्थानांतरित करवाया गया। रविवार को सभास्थल से करीब एक किमी दूर एलडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सीएम का हेलिपैड बनवाया गया।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के कुंभ मेला डिवीजन के एई धनीराम, अवर अभियंता वीके वर्मा और ज्ञानेंद्र सिंह को हेलिपैड निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। अफसरों ने कई दौर में सभास्थल का मुआयना भी किया और पास में ही खेत में हेलिपैड का निर्माण कराने लगे। सीएम के सुरक्षा दस्ते के अफसर शनिवार को जब सभास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे, तब एचटी लाइन के पास हेलिपैड का निर्माण देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


सीएम की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आनन-फानन में हेलिपैड स्थल बदला गया। एचटी लाइन के पास हेलिपैड बनाने के मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कुंभ मेला डिवीजन के चार अभियंताओं पर गाज गिरने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed