{"_id":"5f7c96ad8ebc3e9c0127fe3e","slug":"lt-grade-selected-candidates-verification-to-be-held-on-15th-oct-city-desk-news-ald2882085114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलटी ग्रेड चयनितों का अभिलेख सत्यापन 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलटी ग्रेड चयनितों का अभिलेख सत्यापन 15 से
Wed, 07 Oct 2020 01:02 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी विषय में 1432 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने जारी कर दी है। पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 15 अक्तूबर और महिला वर्ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 26 अक्तूबर से शुरू होगा। हिंदी विषय में कुल 1433 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन पुरुष वर्ग में एक पद का परिणाम न्यायालय में दाखिल याचिका पर पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रखते हुए रोका गया है।
आयोग ने 29 सितंबर को पुरुष वर्ग के 696 पदों का परिणाम जारी किया था, जिसमें 695 पदों पर चयन किया गया। वहीं, 30 सितंबर को जारी महिला वर्ग के 737 पदों के परिणाम में सभी पदों पर चयन हुआ है। आयोग की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन अनुक्रमांकवार 15, 16, 19, 20, 21, 22 एवं 23 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर एक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। वहीं, महिला वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन अनुक्रमांकवार 23, 26, 27, 28 29 अक्तूबर और दो, तीन, चार एवं पांच नवंबर को सुबह 10 से दोपहर एक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा।
औपबंधिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों से संबंधित आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, देशनापत्रक, अंकतालिका एवं अन्य अभिलेख आठ अक्तूबर से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थियों को इन्हें डाउनलोड करना है और पूर्ण रूप से भरकर अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर आयोग कार्यालय के परीक्षा हाल के प्रथम तल पर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
कोविड-19 के मद्देनजर सभी अभ्यर्थियों को मास्क पहनकर आयोग में आना होगा। सत्यापन के दौरान अभिलेखों को छोड़कर कोई बैग, ब्रीफकेस आदि साथ में लेकर न आएं। सभी अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। आयोग पहुंचने पर अभ्यर्थियों को हैंडवॉश एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही आयोग में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।