{"_id":"5e1b73128ebc3e87a3595e93","slug":"lt-grade-candidates-will-sorround-at-commission-for-result-allahabad-news-ald265548819","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट के लिए आज आयोग में जुटेंगे प्रतियोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट के लिए आज आयोग में जुटेंगे प्रतियोगी
विज्ञापन
Lt grade candidates will sorround at commission for result
एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों को चाहिए हिंदी, सामाजिक विज्ञान का परिणाम
प्रयागराज। हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के अंतिम चयन परिणाम के लिए एलटी ग्रेड अभ्यर्थी सोमवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है कि 13 जनवरी से शुरू होने वाला आंदोलन अंतिम होगा, क्योंकि जब तक रिजल्ट नहीं आता, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। 17 जनवरी से आमरण शुरू करने की तैयारी है।
एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। शिक्षकों की भर्ती 15 विषयों में होनी है। आयोग 13 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर चुका है लेकिन दो सबसे प्रमुख विषयों हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट अब तक फंसा हुआ है। हिंदी में शिक्षकों के 1433 और सामाजिक विज्ञान में 1854 पदों पर भर्ती होनी है। पेपर आउट होने के मामले में आयोग अब तक इन दोनों विषयों के रिजल्ट को लेकर कोई निर्णय नहीं ले सका है। मम्फोर्डगंज स्थित शिवाजी पार्क में रविवार को हुई एलटी समर्थक मोर्चा की बैठक में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई।
इसमें गाजियाबाद, अलीगढ़, कुशीनगर, मेरठ, मथुरा, जालौन, हमीरपुर, ललितनगर, सोनभद्र, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बरेली समेत कई जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ रखा है। साथ ही डेलीगेसियों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि आयोग के अध्यक्ष केस डायरी का बहाना बनाकर तीन माह से प्रतियोगियों के साथ छल कर रहे हैं। बैठक को मनोज वर्मा, शेर सिंह आदि ने भी संबोधित किया।