{"_id":"5e919adb8ebc3e6fd10025e3","slug":"lt-grade-candidates-are-doing-online-movement117","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं ने ऑनलाइन आंदोलन के साथ शुरू की असहायों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं ने ऑनलाइन आंदोलन के साथ शुरू की असहायों की मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
online site
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन बेरोजगारों युवाओं की बात भले ही सरकार ने अब तक ना सुनी हो लेकिन संकट की घड़ी में ये बेरोजगार युवा समाज की मदद के लिए आगे आए हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने असहायों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं हैं। एलटी समर्थक मोर्चा के बैनर तले बेरोजगार अभ्यर्थी चंदा इकट्ठा कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। वहीं, रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर इन्होंने ऑनलाइन आंदोलन भी शुरू किया है, जिसके तहत पीएम एवं सीएम को लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं और ईमेल के माध्यम से भी अभ्यर्थी अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई 2018 को आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश भर से चार लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा के तहत 15 विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा के बाद हिंदी व सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर आउट होने का आरोप लगा था। मामले में एसटीएफ ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार कर लिया था। विवाद सामने आने के बाद हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट रोक दिया गया था , जबकि बाकी 13 विषयों के परिणाम घोषित कर दिए गए।
2 of 4
google shopping, Online shopping, Google, Online, Shopping, Flipkart, snapdeal
इन 13 विषयों में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई और इनमें से चार विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति शासन को भेज दी गई। मामले में एसटीएफ की ओर से अब तक चार्जशीट दाखिल ना किए जाने के कारण आयोग में हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट फंसा हुआ है। साथ ही 13 विषयों के चयनितों की नियुक्ति भी फंस गई है।
3 of 4
online booking
- फोटो : facebook
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और आयोग इस आधार पर हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के रिजल्ट को लेकर कोई निर्णय ले सके। रिजल्ट के लिए एलटी ग्रेड अभ्यर्थी अब तक दर्जनों बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं और उन्हें पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी हैं। लॉक डाउन में एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों का आंदोलन पूरी तरह से ठप हो गया है।
ऐसे में अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को जीवित रखने के लिए ऑनलाइन माध्यम का सहारा लिया है। वे लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ट्वीट करने के साथ हैं ईमेल के माध्यम से भी मांग कर रहें हैं कि चयनितों को तत्काल नियुक्ति दी जाए और हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Online
फिलहाल इन बेरोजगार अभ्यर्थियों ने तय किया है कि लॉक डाउन समाप्त होने तक ऑनलाइन आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में सक्रिय भूमिका अदा करने का निर्णय लिया है। एलटी समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए एलटी ग्रेड अभ्यर्थी आपस में मिलकर धनराशि इकट्ठा कर रहे हैं। यह धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।