फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lt Col Kailash Bansal became the new controller of examination allahabad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश बंसल नए परीक्षा नियंत्रक बने, कार्य परिषद की बैठक में खुला नियुक्ति का लिफाफा

Wed, 27 Oct 2021 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Lt Col Kailash Bansal became the new controller of examination allahabad university
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश बंसल। - फोटो : प्रयागराज
लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश बंसल इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के नए परीक्षा नियंत्रक बनाए गए हैं। मंगलवार को कार्य परिषद की बैठक में उनकी नियुक्ति से संबंधित लिफाफा खोला गया। बैठक में सात शिक्षकों के प्रमोशन से संबंधित लिफाफा भी खोला गया। इनमें पांच शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर और दो शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन


इविवि के नए परीक्षा नियंत्रक लेफ्टिनेंट कर्नल कैलाश बंसल वर्तमान में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) दिल्ली में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह कोर ऑफ  सिग्नल, भारतीय सेना में सेवारत अधिकारी हैं और जून 2018 से एआईसीटीई में निदेशक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वर्तमान नियुक्ति से पहले उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स में एक सिग्नल कंपनी का स्वतंत्र प्रभार संभाला था। वह भारतीय सेना में दिल्ली स्थित हेड क्वार्टर में संचार संचालन के लिए ग्रेड-1 स्टाफ  अधिकारी रह चुके हैं। वह इसरो के साथ एक राष्ट्रीय स्तर की परियोजना की मुख्य कार्यकारी टीम का भी हिस्सा भी रह चुके हैं
विज्ञापन


कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में सात शिक्षकों के प्रमोशन पर भी मुहर लगाई गई। इनमें भौतिक विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर डॉ. अशील कुमार, डॉ. राज कुमार आनंद, संगीत विभाग की डॉ. रेनू जौहरी, जेके इंस्टीट्यूट के आशीष खरे एवं तनवीर जे. सिद्दीकी को प्रोफेसर और अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जया कपूर और अर्थ एवं प्लेनेटरी साइंस की प्रियंवदा सिंह को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनौतियों के बीच नई जिम्मेदारी संभालेंगे कैलाश बंसल
मूलत: हिसार, हरियाणा के रहने वाले कैलाश बंसल आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुणे के दूसरे बैच के पूर्व छात्र हैं। कोविड के दौर में इविवि के परीक्षा नियंत्रक का पद संभालना उनके लिए चुनौती होगी। अब तक यह जिम्मेदारी इविवि के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. रमेंद्र सिंह संभाल रहे हैं। वह कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनके नेतृत्व में इविवि में पहली बार ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed