फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   lpg subsidy will not come to account this month

खाते में इस माह नहीं आएगी रसोई गैस की सब्सिडी

Sat, 02 May 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
lpg subsidy will not come to account this month
कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन पार्ट-2 के दौरान अब मई 2020 से घरेलू रसोई गैस लेने वाले उपभोक्ताओं के खाते में उसकी सब्सिडी नहीं आएगी। यानी कि जिले में ऐसे उपभोक्ता जो रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ चुके हैं या जो इसका लाभ पिछले कई वर्ष से ले रहे हैं, इन दोनों ही तरह के उपभोक्ताओं को इस माह से एक ही दाम पर घरेलू रसोई गैस उपलब्ध होगी। चूंकि एक मई से जिले में रसोई गैस का दाम 582.50 रुपये हो गया है, जबकि पिछले माह इसका दाम 793 रुपये था। चर्चा यह भी है कि सब्सिडी योजना बंद कर दी गई है, लेकिन ऑयल कंपनियों के अफसरों ने इस बारे में चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले माह सब्सिडी का लाभ लेने वाले ग्राहकों के खाते में 210.50 रुपये की सब्सिडी आई थी। इस बार रसोई गैस का दाम 210.50 रुपये ही कम कर दिया गया है। ऐसे में जो ग्राहक रसोई गैस की सब्सिडी ले रहे हैं या जिन्होंने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ रखी है उन सभी को इस माह से एक ही दाम में रसोई गैस मुहैया होगी। पिछले माह रसोई गैस का दाम 793 रुपये था। जिन्होंने सब्सिडी छोड़ रखी थी उन्हें 793 रुपये ही रसोई गैस के लिए चुकाने पड़ रहे थे, जबकि जिन्होंने सब्सिडी ले रखी थी उनके खाते में 210.50 रुपये पिछले माह आए। ऐसे में उन ग्राहकों को रसोई गैस 582.50 रुपये की पड़ी। इस माह रसोई गैस का दाम 582.50 रुपये कर दिया गया है। तो खाते में सब्सिडी नहीं आएगी। यानी इस बार जिले में रसोई गैस के सभी 12 लाख उपभोक्ताओं को मई माह में एक ही दाम पर गैस मिलेगी। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी मिश्र ने बताया कि यह पहला मौका है कि जब डीबीटीएल योजना लागू होने के बाद सब्सिडी छोड़ चुके और सब्सिडी लेने वाले उपभोक्ताओं को एक ही दाम पर रसोई गैस मिलेगी।
विज्ञापन

256 रुपये सस्ता हुआ कामर्शियल सिलेंडर
0 जिले में 19 किलो का कामर्शियल गैस सिलेंडर 256 रुपये सस्ता हो गया है। पिछले माह इस दाम 1392.50 रुपये था जो एक मई से 1136.50 रुपये हो गया है। वहीं पांच किलो वाले सिलेंडर का दाम 292 रुपये की बजाय 217.50 रुपये हो गया है। यानी कि इसके दाम में भी 74.50 रुपये की कमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्सिडी लेने के बाद भी दस माह 80 रुपये से ज्यादा बढ़ गए सिलेंडर दाम
0 मोदी सरकार पार्ट-वन के दौरान ही डीबीटीएल योजना आई थी। तब प्रयागराज में हजारों की संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रसोई गैस की सब्सिडी छोड़ी। हालांकि सब्सिडी लेने वालों को शुरूआत में को इसका लाभ मिला, लेकिन बीते कुछ माह के दौरान साब्सिडी लेने वालों को भी हर माह रसोई गैस का बढ़ा हुआ दाम ही देना पड़ा। क्योंकि रसोई गैस के दाम में लगातार बढ़ोतरी होती रही और खाते में आने वाली सब्सिडी कम होने लगी। जुलाई 2019 की ही बात करें तो सब्सिडी वाली घरेलू रसोई गैस 497 रुपये में उपलब्ध थी जो अप्रैल 2020 में 582.50 रुपये की हो गई। यानी कि मात्र दस माह में ही इसके दाम में 80 रुपये से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हो गई।
सब्सिडी वाले सिलेंडर में इस तरह से हुई बढ़ोत्तरी
जुलाई 19 497
अगस्त 19 525.52
सितंबर 19 533.36
अक्तूबर 19 540.33
नवंबर 19 548
दिसंबर 19 552.62
जनवरी 20 557.52
फरवरी 20 568.40
मार्च 20 575.94
अ्रपैल 20 582.50
210.50 रुपये की सब्सिडी मिलने क जिन्सब्सिडी छोड़ चुके और इसका लाभ लेने वाले दोनों ही उपभोक्ताओं को रसोई गैस एक ही दाम पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed