{"_id":"6a8b05cefa31e963e1064fef","slug":"lpg-10-kg-ftl-cylinder-now-available-as-an-alternative-to-the-domestic-cylinder-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस : घरेलू सिलिंडर के विकल्प के तौर पर अब 10 किलो का एफटीएल सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस : घरेलू सिलिंडर के विकल्प के तौर पर अब 10 किलो का एफटीएल सिलिंडर
Sun, 23 Aug 2026 08:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:08 PM IST
सार
इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने प्रयागराज में हाल ही में 10 किलो का एफटीएल सिलिंडर लॉन्च किया है। तेल कंपनियों के अधिकारियों का दावा है कि यह घरेलू सिलिंडर का बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने प्रयागराज में हाल ही में 10 किलो का एफटीएल सिलिंडर लॉन्च किया है। तेल कंपनियों के अधिकारियों का दावा है कि यह घरेलू सिलिंडर का बेहतर विकल्प है। इसके उपयोग के दौरान सिलिंडर की संख्या की कोई सीमा नहीं है। दोनों तेल कंपनियां बुकिंग के तीन घंटे के अंदर डिलीवर करने की व्यवस्था का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल के मंडल एलपीजी प्रमुख राजेश जौहरी ने बताया कि यह हल्का और आसानी से ले जाया जाने वाला एलपीजी सिलिंडर है। इसे ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भारत पेट्रोलियम के सीनियर मैनेजर सेल्स एलपीजी पवन भारती ने कहा कि बुकिंग के चार घंटे में सिलिंडर की डिलीवरी से ग्राहकों को तेज और सुविधाजनक सेवा का अनुभव मिलेगा। इस सिलिंडर की जंगरोधी कंपोजिट बॉडी है। इसके जरिये गैस के स्तर की स्पष्ट दृश्यता होती है।
विज्ञापन
वहीं, ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन मंडल महामंत्री मोहित मिश्र ने बताया कि इस सिलिंडर के लिए बस किसी एक आईडी की जरूरत होगी। इंडियन ऑयल ने इसकी कीमत अगस्त के लिए 4814 रुपये निर्धारित हैं। इसमें 1628 रुपये का रिफिल चार्ज शामिल है।
विज्ञापन