फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   low attedence in entrance exame of state university prayagraj

राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा में सीटों से कम उपस्थिति

Sun, 23 Jun 2019 08:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
low attedence in entrance exame of state university prayagraj
राज्य विवि की प्रवेश परीक्षा में सीटों से कम उपस्थिति
विज्ञापन

0 प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों का दाखिला सुनिश्चित
0 अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग में बुलाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय, प्रयारागज की रविवार को हुई पीजी प्रवेश परीक्षा में सीटों से भी कम संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे। ऐसे में प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों का दाखिला सुनिश्चित हो गया है। साथ ही जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थिति रहे, उन्हें भी काउंसलिंग में बुलाया जाएगा ताकि सभी सीटें भर सकें।
रविवार को सुबह नौ से 11 बजे की पाली में एमए हिंदी, प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र की प्रवेश परीक्षा थी। सभी विषयों में 30-30 सीटें हैं। प्रवेश परीक्षा के लि कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 82 अभ्यर्थियों में 15 अभ्यर्थी, प्राचीन इतिहास में 150 में 16, अर्थशास्त्र में 52 में 14 और एमए राजनीति शास्त्र की प्रवेश परीक्षा में 106 में 25 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इन विषयों में उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या सीटों से भी कम रही।
विज्ञापन

ऐसे में अब इन विषयों की प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित हो गया है। इसके अलावा दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक एमएड और एसडब्ल्यू की प्रवेश परीक्षा थी। एमएड की प्रवेश परीक्षा में 651 में 374 अभ्यर्थी और एसएमडब्ल्यू की प्रवेश परीक्षा में 108 में 37 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इन विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या सीटों से अधिक रही, सो यहां मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा। राज्य विवि के रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय ने बताया कि जिन विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या सीटों से कम रही, उन विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed