फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Love Jihad: Marriage in temple by hiding religion, girl expelled from home for not changing religion, FIR registered

लव जिहाद : मजहब छिपाकर मंदिर में की शादी, धर्म न बदलने पर युवती को घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

Sun, 26 Jun 2022 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 07:17 PM IST
सार

नैनी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती प्राइवेट नौकरी करती है। उसने बताया कि 2016 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती सुरेश पाल से हुई। फाइनेंस का काम करने वाले इस युवक ने खुद को करेली का रहने वाला बताया। 20 दिन पहले युवक ने बताया कि उसका नाम सुरेश नहीं बल्कि मो. शमी उर्फ जुबेर है। 

विज्ञापन
Love Jihad: Marriage in temple by hiding religion, girl expelled from home for not changing religion, FIR registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुल्दाबाद में 22 वर्षीय युवती से मजहब छिपाकर शादी करने और धर्म न बदलने पर मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुल्दाबाद थाने में तीन घंटे तक हंगामा किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। यही नहीं उसे हिरासत में भी ले लिया गया।

विज्ञापन



नैनी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती प्राइवेट नौकरी करती है। उसने बताया कि 2016 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती सुरेश पाल से हुई। फाइनेंस का काम करने वाले इस युवक ने खुद को करेली का रहने वाला बताया। इसके बाद उससे नजदीकी बढ़ाई और एक दिन मनकामेश्वर मंदिर में जाकर शादी कर ली।
विज्ञापन



इसके बाद उसे लेकर पहले करेली व बाद में खुल्दाबाद में किराये पर रहने लगा। युवती का आरोप है कि 20 दिन पहले उसने बताया कि उसका असली नाम मो. समी उर्फ मो. जुबेर है। यह भी कहा कि उसने अपने मजहब की युवती से शादी कर ली है। अगर उसे साथ रहना है तो अपना धर्म बदलना पड़ेगा। इनकार करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही की थी शिकायत
युवती ने बताया कि उसने शुक्रवार को ही खुल्दाबाद थाने में शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को वह दिन भर थाने पर बैठी रही। उधर इस मामले की जानकारी मिली तो भाजपा कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।


विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग उठाई। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर करीब नौ बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में भाजपा लघु उद्योग महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामेश्वर गोस्वामी, संतोष राय, तारकेश्वर पांडेय, अरुण पांडेय, अधिवक्ता राजेश व अरुण प्रताप सिंह शामिल रहे। 


नामजद मुकदमा दर्ज
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। उधर सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे भी ले लिया। लेकिन इस बाबत कुछ बताने से इंकार करती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed