फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lord Jagannath's ride will go hitchhiking on potholed roads

Prayagraj : गड्ढे वाली सड़कों पर हिचकोले खाते निकलेगी भगवान जगन्नाथ की सवारी

Mon, 19 Jun 2023 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jun 2023 04:34 PM IST
सार

रथ यात्रा के सह संयोजक राजेश केसरवानी का कहना है कि यात्रा मार्ग तमाम जगह काफी खराब है। विवेकानंद मार्ग पर पैचिंग की ज्यादा जरूरत है। वैसे भी यह रास्ता प्रयागराज जंक्शन को साउथ मलाका, रामबाग होते हुए संगम तक जाता है।

विज्ञापन
Lord Jagannath's ride will go hitchhiking on potholed roads
जगन्नाथ यात्रा निकलने वाले मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा इस बार हिचकोले खाते हुए गड्ढे वाली सड़कों से होकर गुजरेगी। यह हाल तब है जब रथयात्रा आयोजकों की ओर से मेयर समेत तमाम विभागों को सड़क की मरम्मत के लिए पत्र लिखा जा चुका है। रथ यात्रा 20 जून को निकलनी है लेकिन अब तक रथ यात्रा मार्ग की मरम्मत तो दूर जिम्मेदार विभागों की ओर से पैचिंग भी नहीं कराई जा सकी है।

विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से 20 जून की सुबह 11 बजे से निकाली जानी है। यात्रा आर्य भवन जीरोरोड से शुरू होगी। इस दौरान अग्रसेन चौराहा, चमेली देवी धर्मशाला, विवेकानंद मार्ग, जानसेनगंज चौराहा, घंटाघर, लोकनाथ, ऊंचामंडी, बहादुरगंज, रामभवन, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, हटिया चौराहा, बांसमंडी, सत्तीचौरा, बलुआघाट, कटघर चौराहा से होते हुए काशीराज नगर स्थित प्रयागेश्वर मंदिर में जाकर समाप्त होगी।

विज्ञापन

रथ यात्रा के सह संयोजक राजेश केसरवानी का कहना है कि यात्रा मार्ग तमाम जगह काफी खराब है। विवेकानंद मार्ग पर पैचिंग की ज्यादा जरूरत है। वैसे भी यह रास्ता प्रयागराज जंक्शन को साउथ मलाका, रामबाग होते हुए संगम तक जाता है। जानसेनगंज चौराहे से साउथ मलाका चौराहे तक सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। आयोजन समिति की ओर से इस संबंध में महापौर गणेश केसरवानी को ज्ञापन दिया गया है। मांग की गई है कि यात्रा मार्ग पर चूने का छिड़काव एवं पानी का टैंकर जरूर उपलब्ध करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा ट्रस्ट भी निकालेगा रथ यात्रा

मंदिर ठाकुरद्वारा ट्रस्ट की ओर से भी मंगलवार 20 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश चंद्र केसरवानी ने बताया कि यात्रा हटिया पुलिस बूथ चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होगी। जो मुट्ठीगंज छोटा चौराहा, मुट्ठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन चौराहा, बहादुरगंज, मानसरोवर, जीरोरोड, हीवट रोड, जानसेनगंज चौराहा, लोकनाथ , तिलक रोड, बांसमंडी होते हुए हटिया गोलघर चौराहे पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed